Move to Jagran APP

कमाल हो गया़... एक भी नहीं मिला कोरोना

झारखंड के जिस शहर जमशेदपुर में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत हुई थी वहां आज एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। करीब 200 लोगों की जांच की गई लेकिन एक भी व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव नहीं निकला। इस बात से खुद नगर निगम के लोग भी हैरान हैं।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 03:18 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 03:18 PM (IST)
कमाल हो गया़... एक भी नहीं मिला कोरोना
जमशेदपुर के मानगो चौक पर लगा कोरोना जांच शिविर

 जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। झारखंड के जिस शहर जमशेदपुर में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत हुई थी, वहां आज एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। करीब 200 लोगों की जांच की गई, लेकिन एक भी व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव नहीं निकला। इस बात से खुद नगर निगम के लोग भी हैरान हैं।

loksabha election banner

कोविड-19 (कोरोना) संक्रमण की रोकथाम के लिए रविवार को मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगो चौक पर रविवार को मानगो नगर निगम द्वारा कोरोना जांच शिविर लगाया गया था। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सूरज कुमार के आदेश पर यह शिविर लगाया गया था। इसमें 200 लोगों की जांच का लक्ष्य दिया गया था। दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए मानगो चौक पर शिविर लगाया गया। चूंकि यहां सुबह-सुबह मजदूरों की काफी भीड़ होती है, तो लोग बाजार करने भी यहां जुटते हैं। इसलिए लक्ष्य के मुताबिक लोग मिल गए, उनकी जांच भी हुई, लेकिन आश्चर्य है कि कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला। जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति के संक्रमित होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जांच में लगे स्वास्थ्यकर्मियों व नगर निगम के कर्मचारियों का हौसला बढाने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय खुद शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने आम लोगों को कोरोना से बचने का उपाय भी बताया। कहा कि लोग खुद अपनी सुरक्षा करें, तो ना केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा समाज इससे बच सकता है। सहाय ने लोगों से आग्रह किया कि घर से बाहर निकलें तो सही तरीके से मास्क अवश्य पहनें। कहीं जाएं और कुछ भी छुएं तो पहले सैनिटाइजर लगा लें। बाहर निकलते समय सैनिटाइजर की शीशी या बोतल हमेशा जेब में रखें। ध्यान रहे, भीड़-भाड़ से बचें, क्योंकि छह फुट या दो गज की शारीरिक दूरी का अवश्य पालन करें। एेसा सभी लोग करने लगें, तो हम कोरोना जैसे महामारी को हमेशा के लिए भगा देंगे। इस अवसर पर मेडिकल टीम के साथ नगर मिशन प्रबंधक, सहायक शिक्षक राजेश कुमार भी उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.