Move to Jagran APP

सोमवार को होनी है भतीजी की शादी आज हुई चाचा की मौत, मातम पसरा

साकची के काशीडीह निवासी अशोक कुमार मांडवी की शनिवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार को उनकी भतीजी का विवाह होना था। सारा कार्य अशोक ही देख रहे थे। बरात छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर पहुंच गई है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 04:09 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 04:09 PM (IST)
सोमवार को होनी है भतीजी की शादी आज हुई चाचा की मौत, मातम पसरा
बरात घर पहुंचने वाली थी, तभी काशीडीह के अशोक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : साकची के काशीडीह निवासी अशोक कुमार मांडवी की शनिवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार को उनकी भतीजी का विवाह होना था। सारा कार्य अशोक ही देख रहे थे।

loksabha election banner

बरात छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर पहुंच गई है। शनिवार की सुबह अशोक बारातियों के नाश्ता का व्यवस्था कर घर पहुंचे तो उन्हें छाती में अचानक दर्द होने लगा। छटपटाहट होने लगी। तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल लाया गया । यहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इससे पूरे घर और बस्ती में मातम पसर गया । दुल्हन और परिवार के अन्य सदस्य बेहोश हो गए। बस्ती के लोगो ने संभाला।

अशोक की अचानक मृत्यु से सभी लोग स्तब्ध हैं। अशोक अपने पीछे 10 वर्षीय एक पुत्र और दो छोटी बच्चियों को छोड़ गए हैं। वे साकची बाजार में आलू प्याज का कारोबार करते थे और घर में बड़े होने के नाते अपने परिवार के जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहे थे।

अशोक की इच्छा थी धूमधाम से भतीजी की शादी करने औऱ विदाई किए जाने की, लेकिन इच्छा पूरी नही हो पाई। परिवार के साथ-साथ बरात पक्ष भी इस घटना से हतप्रभ है। खबर सुनते ही शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। बस्ती के लोगों ने अशोक के परिवार का साथ दिया और मृतक अशोक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह खबर सुन छत्तीसगढ़ से आए बरात पक्ष के लोग भी मर्माहत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.