Move to Jagran APP

PM Modi Rally in Jharkhand : पीएम बोलेे, आने वाले पांच वर्ष 19 साल के झारखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण

PM Modi Rally in Jharkhand. सभी मिलकर 19 साल के झारखंड को इतना ताकतवर इतना समृद्ध और इतना सशक्त बना दें कि जब वह 25 साल का हो तो उसे पीछे मुड़कर देखना न पड़े।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 12:46 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 02:49 PM (IST)
PM Modi Rally in Jharkhand : पीएम बोलेे, आने वाले पांच वर्ष 19 साल के झारखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण
PM Modi Rally in Jharkhand : पीएम बोलेे, आने वाले पांच वर्ष 19 साल के झारखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण

जमशेदपुर, प्रदीप सिंह।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब झारखंड की उम्र 19 साल हो गई है। दुनिया के अंदर टीनएजर्स की चर्चा होती है। घर में जब बच्चे की उम्र 19 साल हो जाती है तो मां-बाप सजग हो जाते हैं। गंभीरता पूर्वक 19 साल. के बेटे-बेटी के भविष्य के लिए मां-बाप सोचने लगते हैं। हम सभी मिलकर 19 साल के झारखंड को इतना ताकतवर, इतना समृद्ध और इतना सशक्त बना दें कि जब वह 25 साल का हो तो उसे पीछे मुड़कर देखना न पड़े। इसलिए आने वाले 5 साल 19 साल के झारखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

loksabha election banner

कोल्हान के प्रत्याशियों के समर्थन में जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री ने सवणोर्ं व ओबीसी को आरक्षण दिए जाने की भी चर्चा की। साथ ही झारखंड में एम्स समेत चार नए मेडिकल कॉलेज खुलने और मेडिकल छात्रों के लिए सीटें दोगुनी करने की भी याद दिलाई।

कभी मुख्यमंत्री की कुर्सी का होता था सौदा 

 मोदी ने कहा कि झारखंड की चर्चा पहले अस्थिर सरकार और भ्रष्टाचार के चलते होती थी। मौसम बदलने से पहले यहां के सीएम बदल जाते थे। इतना ही नहीं स्वार्थ के लिए मुख्यमंत्री तक की कुर्सी का सौदा कर दिया जाता था। भाजपा ने पांच साल स्थिर सरकार दी। भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया और विकास की गंगा बहाई। अब आपको फिर स्थिर सरकार चुनकर झारखंड का भाग्य लिखना है।

डबल इंजल की सरकार से डबल बेनिफिट 

 प्रधानमंत्री ने झारखंड अलग राज्य का जिक्र भी किया। कहा, वह अटल जी की भाजपा सरकार थी, जिसने जनजातीय समुदाय के लिए अलग झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया था। भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को जन्म देकर किया था। अटल जी की भाजपा सरकार ने ही आजादी के बाद पहली बार जनजातीय समुदाय के लिए अलग से मंत्रलय बनाया। आज अजरुन मुंडा उसके मंत्री हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली और रांची की भाजपा सरकार का डबल इंजन किसानों और आदिवासियों का जीवन आसान बनाने का काम कर रही है।

अनुच्छेद 370, राम मंदिर और तीन तलाक का भी किया जिक्र 

लोगों का अभिवादन करते प्रधानमंत्री। साथ में मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, धनबाद के मेयर चंद्रशेेखर अग्रवाल व अन्‍य।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी और जमशेदपुर दोनों ही जगह अनुच्छेद 370 से लेकर राम जन्मभूमि और का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम राजनीति नहीं देशनीति करते हैं इसलिए पूरे देश का समर्थन मिलता है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर देश की एक बड़ी समस्या का समाधान किया। वहीं राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि आज शांति और सदभाव के साथ इस मुद्दे का समाधान हो चुका है। कहीं कोई मतभेद नहीं। यही तो श्रीराम की ताकत है।

कल्याणकारी योजनाओं की गंगोत्री झारखंड 

नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड केंद्र सरकार की क्रांतिकारी योजनाओं की गंगोत्री एवं उद्गम स्थली है। आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस की योजना है और इसकी शुरुआत झारखंड के खाते में गई। इस योजना के तहत 700000 गरीबों का निश्शुल्क इलाज हुआ है जिसमें दो लाख झारखंड से हैं। किसान, दुकानदार, मजदूर को 60 वर्ष की उम्र के बाद निश्चित पेंशन योजना की शुरुआत का गौरव झारखंड को है। किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए 3000 पेंशन से बुढ़ापा का सहारा भी झारखंड से आरंभ किया गया। 2022 तक देश के हर आदिवासी बालक के लिए एकलव्य मॉडल स्कूल की शुरुआत भी झारखंड से की गई। झारखंड में ग्रामोदय से भारत उदय का सफल अभियान आरंभ किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत भी झारखंड से की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा की टीम को विकास का श्रेय दिया और कहा कि झारखंड की बुलंद पहचान देश दुनिया में बन रही है।

कांग्रेस ने लूटा, हमने लौटाया 

 नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने श्रमिकों का जीवन बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं। उन्हें न्यूनतम आय से जोड़ा है। लोकसभा के सत्र में श्रमिकों के लिए नया कानून लेकर आए हैं जो उनके हितों की रक्षा करेगी। पहले सिर्फ नारों से लोगों को लुभाया गया लेकिन हम काम करते हैं। कम आय वालों की चिंता भाजपा सरकार ने की। श्रम योगी मानधन योजना में 60 साल बाद पेंशन की योजना चलाई। सरकार की दूसरी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। 2022 में आजादी के 75 साल होंगे। एक भी गरीब को झोपड़ी में जिंदगी नहीं गुजारनी होगी। हर परिवार का अपना पक्का मकान होगा। कांग्रेस ने देश को लूटा हमने देश को लौटाया।

 44 मिनट के भाषण में कई बार लगे मोदी-मोदी के नारे

प्रधानमंत्री के 44 मिनट के भाषण के दौरान ऐसे कई मौके आए जब उन्हें भीड़ के उत्साह की वजह से रुकना पड़ा। प्रधानमंत्री लोगों को स्नेह के लिए शुक्रिया अदा करते और साथ ही उन पर प्यार भी बरसाते। उनकी सभा कई मुद्दों पर केंद्रित रही। भाजपा सरकार के प्रयासों से औद्योगिक विस्तार की भी चर्चा की। कहा कि 2022 तक एक भी गरीब को झुग्गी झोपड़ी की जिंदगी नहीं गुजारनी होगी और सबका अपना पक्का घर होगा।

जमशेदपुर के स्टील की बदौलत हम दुनिया में दूसरे स्थान पर

मोदी ने कहा कि जमशेदपुर के स्टील की बदौलत स्टील उत्पादन में हम दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं। झारखंड के स्टील से मेक इन इंडिया का विजन सशक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिन्हें हमेशा सताया गया है। असंगठित क्षेत्र के साथियों की चिंता पहली बार भाजपा सरकार ने की है। साथियों को 60 वर्ष के बाद पेंशन की सुविधा दी गई है। सरकार की दूसरी योजनाओं का भी लाभ इस वर्ग को मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.