Move to Jagran APP

मिड डे मील में लापरवाही में कोल्हान के तीन समेत 17 बीईईओ पर कार्रवाई Jamshedpur News

सोशल ऑडिट में कई स्कूलों में मिड डे मील बंद होने की जानकारी सामने आने के बाद डेढ दर्जन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 10:23 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 10:23 AM (IST)
मिड डे मील में लापरवाही में कोल्हान के तीन समेत 17 बीईईओ पर कार्रवाई Jamshedpur News
मिड डे मील में लापरवाही में कोल्हान के तीन समेत 17 बीईईओ पर कार्रवाई Jamshedpur News

रांची/जमशेदपुर, जेएनएन। मिड डे मील योजना में लापरवाही बरतने वाले 17 प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों (बीईईओ) पर कार्रवाई हुई है। इसके तहत छह पदाधिकारियों को निंदन तथा तीन को चेतावनी की सजा दी गई है। वहीं, एक बीईईओ के तीन वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है।

loksabha election banner

इसी तरह, दो पदाधिकारियों को दो वेतन वृद्धि तथा चार पदाधिकारियों को एक वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है। कार्रवाई के दायरे में पश्चिम सिंहभूम जिला के तांतनगर प्रखंड के बीईईओ सचिदानंद ठाकुर, गोईलकेरा के बीईईओ स्वपन कुमार मंडल, सरायकेला-खरसावां जिले नीमडीह प्रखंड के बीईईओ सुरेंद्र प्रसाद का नाम भी शामिल है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक आदित्य कुमार आनंद ने यह कार्रवाई सोशल ऑडिट की रिपोर्ट के आधार पर की है। बताते चलें कि सोशल ऑडिट के दौरान विभिन्न जिलों में कई स्कूलों में मिड डे मील योजना बंद मिले थे। इसमें कई स्कूलों में मिड डे मील का हिसाब नहीं होने का भी मामला सामने आया है। ऐसे सभी मामलों में संबंधित स्कूलों के शिक्षकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। 

तीन वेतन वृद्धि पर रोक :

  • सचिदानंद ठाकुर, तांतनगर, चाईबासा।

दो वेतन वृद्धि पर रोक :

  •  चंद्रशेखर भारती, केरेडारी, हजारीबाग।
  •  अशोक कुमार, देवघर। 

एक वेतन वृद्धि पर रोक :

  •  नंद किशोर तिवारी, मझिआंव, गढ़वा। 
  •  मारसिला सोरेन, पूर्वी गोड्डा।
  •  एस्थेर मुर्मू, कुंडहित, जामताड़ा।
  •  प्रफुल्ल चंद्र सिंह मोहनपुर, देवघर। 

इन बीईईओ को मिली निंदन की सजा : 

  •  नागेंद्र यादव, डुमरी-वन, गुमला।
  •  अरविंद प्रसाद, इटखोरी, चतरा।
  • विनोद कुमार तिवारी, कर्रो, देवघर।
  •  नवल किशोर सिंह, सिमडेगा।
  •  स्वपन कुमार मंडल, गोइलकेरा, पश्चिमी सिंहभूम।
  •  अरुण कुमार पांडेय, नामकुम।

इन्हें दी गई चेतावनी :

  •  हरेंद्र प्रसाद शर्मा, विशुनपुर, गुमला।
  •  रामाश्रय प्रसाद, डुमरी-तीन, गिरिडीह।
  •  सुरेंद्र प्रसाद, नीमडीह, सरायकेला-खरसावां। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.