गोईलकेरा के बुरुदुईया गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मार कर हत्या की
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बुरुदुईया गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मार कर हत्या कर दी। बुरुदुईया निवासी रतन कोड़ा (36 वर्ष) की गोली मार कर हत्या की गई। गोईलकेरा से बुरुदुईया की दूरी 20-22 किलोमीटर है।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 04:44 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 04:44 PM (IST)
चक्रधरपुर, जासं। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बुरुदुईया गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मार कर हत्या कर दी। बुरुदुईया निवासी रतन कोड़ा (36 वर्ष) की गोली मार कर हत्या की गई। गोईलकेरा से बुरुदुईया की दूरी 20-22 किलोमीटर है। घोर नक्सली प्रभावित क्षेत्र है। पुलिस कप्तान अजय लिन्डा ने घटना की जानकारी होने बात कही। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी घटनास्थल पर जाने के बाद दी जा सकती है । पुलिस टीम जाने की तैयारी कर रही है । नक्सली क्षेत्र होने के कारण एहतियात बरती जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें