Move to Jagran APP

जीवन कांडुलना दस्ता का सक्रिय सदस्य नक्सली करम सिंह मुंडा रांची से गिरफ्तार

Naxali Arrested. पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने नक्सली जीवन कांडुलना सुरेश मुंडा लोदरो बोदरा जैसे हार्डकोर नक्सली दस्‍ते के सक्रिय सदस्य को रांची के तुपुदाना गिरफ्तार किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 08:55 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 08:55 AM (IST)
जीवन कांडुलना दस्ता का सक्रिय सदस्य नक्सली करम सिंह मुंडा रांची से गिरफ्तार
जीवन कांडुलना दस्ता का सक्रिय सदस्य नक्सली करम सिंह मुंडा रांची से गिरफ्तार

चाईबासा, जासं।  पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने नक्सली जीवन कांडुलना, सुरेश मुंडा, लोदरो बोदरा जैसे हार्डकोर नक्सली दस्‍ते के सक्रिय सदस्य करम सिंह पूर्ति उर्फ चाड़ा को रांची के तुपुदाना से गिरफ्तार किया । 

loksabha election banner

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाथा ने कहा कि गिरफ्तार नक्सली करम सिंह पूर्ति कई हार्डकोर नक्सलियों के साथ सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर चुका है। रविवार को इसकी गिरफ्तारी रांची पुलिस के सहयोग से की गई। गिरफ्तार नक्सली कई कांडों में सक्रिय रूप से शामिल रहा था। पुलिस के साथ मुठभेड़, लेवी वसूलना आदि आधा दर्जन से अधिक कांडों में शामिल है । नक्सली करम मुख्यरूप से सोनुवा, टेबो, कराइकेला, गुदड़ी आदि क्षेत्र में सक्रिय रहकर नक्सली घटना को अंजाम देता था । इनकी गिरफ्तारी से नक्सलियों के गतिविधियों के बारे कई जानकारी मिली है। उस पर कार्रवाई करते हुए जल्द ही अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.