Move to Jagran APP

चैत्र नवमी को कन्या पूजन, बंटे भोग

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : चैत्र नवरात्र की नवमी को देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पू

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Apr 2017 02:46 AM (IST)Updated: Thu, 06 Apr 2017 02:46 AM (IST)
चैत्र नवमी को कन्या पूजन, बंटे भोग
चैत्र नवमी को कन्या पूजन, बंटे भोग

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : चैत्र नवरात्र की नवमी को देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की गई, तो मंदिरों-घरों में कन्या पूजन किया गया। नौ दिन से चले आ रहे नवदुर्गा के पाठ का समापन भी बुधवार को हो गया। हवन-पूर्णाहुति के साथ मंदिरों-घरों में भोग वितरण किया गया।

loksabha election banner

मंदिरों व घरों में बुधवार को ही महावीरी झंडे बदले गए, जिसके बाद ध्वजा पूजन का अनुष्ठान किया गया। पुराने ध्वज का विसर्जन कुछ लोग गुरुवार और कुछ शुक्रवार को करेंगे। साकची स्थित श्रीश्री शिव-दुर्गा मनोकामनानाथ मंदिर में दोपहर करीब 12 बजे से भोग वितरण शुरू हुआ, जिसे हजारों भक्तों ने ग्रहण किया।

बेल्डीह कालीबाड़ी में सुबह करीब 9.30 बजे से हवन-पूर्णाहुति का अनुष्ठान आरंभ हुआ, जिसे पं. मोनूबिंदु भट्टाचार्य ने संपन्न कराया। भारतीय युग वशिष्ठ ब्रह्मानंद संघ के संचालन में चल रहे अनुष्ठान में करीब 1760 श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया। यहां शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बाहर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक-आध्यात्मिक झांकी व भजन प्रस्तुत किए।

बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे से भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके साथ ही नौ दिन से चल रहे भजन-कीर्तन का समापन भी हो गया। इसी क्रम में ध्वजा पूजन व आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। अनुष्ठान को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष सरोज कुमार मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी-सदस्य सक्रिय रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.