गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकला नगर कीर्तन, पालकी साहिब में पंज प्यारे ; ये रही तस्वीरें
गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर रविवार को जेम्को आजादबस्ती गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकला। इसका दृश्य मोहित करनेवाला है।
जमशेदपुर, जेएनएन। सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर रविवार को जेम्को आजादबस्ती गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकला। इसका दृश्य मोहित करनेवाला है। अकाली दल के भाई सुखदेव सिंह खालसा द्वारा अरदास कर पंज प्यारे के नेतृत्व में पालकी साहिब की रवानगी हुई।
ट्रैफिक कंट्रोल की सेवा
ट्रैफिक कंट्रोल की सेवा सिख नौजवान सभा नामदा बस्ती : पालकी साहिब के पीछे, पालकी साहिब के साइड कंट्रोल की सेवा सिख नौजवान सभा टिनप्लेट, गौरी शंकर रोड जुगसलाई, बर्मामाइंस, सोनारी, टुइलाडुंगरी, मनीफीट,आजादबस्ती, जेम्को कर रहा है।।
गतका टीम का मार्शल आर्ट का प्रदर्शन
नगर कीर्तन के आगे आगे घुड़सवार हैं जिसके पीछे धर्म प्रचार कमेटी के बंदा सिंह बहादुर गतका टीम में शामिल 50 बच्चे करतब दिखाते हुए आगे बढ़ रहे। गतका टीम का नेतृत्व कृपाल सिंह व हरप्रीत सिंह कर रहे हैं। इस टीम के दूसरे ग्रुप का नेतृत्व जगजीत सिंह कर रहे हैं जो नगर कीर्तन के सबसे पीछे सफाई की सेवा दे रहे।
पालकी साहिब में पंज प्यारे विराजमान
पालकी साहिब में अकाली दल के पंज प्यारे भाई सुखदेव सिंह जी, भाई गुरदीप सिंह जी, भाई हरजीत सिंह जी, भाई र¨वद्र पाल सिंह जी, भाई भूपेंद्र सिंह जी, भाई जरनैल सिंह जी, भाई र¨वद्र सिंह जी, भाई रामकिशन सिंह जी विराजमान हैं।