Move to Jagran APP

Mustard Oil Benefits : सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता सरसों तेल, कई मायनों में भी है गुणकारी

Mustard Oil Benefits किचन में सरसों तेल ना हो तो अधिकतर व्यंजन बेस्वाद लगने लगता है। सरसों तेल सिर्फ खाने में ही उपयोग नहीं होता है बल्कि कई रोगों में यह रामबाण की तरह काम करता है। आयुर्वेद में इसे काफी गुणकारी माना गया है...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 06:45 AM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 06:45 AM (IST)
Mustard Oil Benefits : सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता सरसों तेल, कई मायनों में भी है गुणकारी
Mustard Oil Benefits : सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता सरसों तेल

जमशेदपुर : हम सभी ने अपने घरों में दादी-नानी से सरसों के तेल के कई फायदों के बारे में कभी न कभी तो सुना ही होगा। सरसों के तेल को बहुत पौष्टिक माना जाता है। आयुर्वेदाचार्य अनिल राय के अनुसार सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसे इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। सरसों का तेल सेहत के साथ-साथ आपकी सुदंरता के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

loksabha election banner

आमतौर पर लोग इसे सिर्फ तेल समझकर ही इस्तेमाल करते हैं पर आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आयुर्वेद में इसे औषधि की श्रेणी में रखा गया है।सरसों के तेल के ये फायदे आपको हैरान कर देंगे। ऐंटिफंगल, ऐंटिबैक्टीरियल और एंटिइंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर सरसों का तेल एक औषधि की तरह काम करता है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।

सरसों तेल के फायदे

आयुर्वेदाचार्य सीमा पांडेय के अनुसार सरसों तेल आयरन, विटामिन ए, डी, ई और के मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर सरसों का तेल बालों को पोषण देता है। सरसों का तेल एक प्राकृतिक कंडीशनर भी है जो आपके बालों को घना और हेल्दी लुक देता है। बालों में सरसों का तेल लगाने से सिर से डैंड्रफ कीसमस्या से भी राहत मिलती है। साथ ही इससे बालों का झड़ना या पतले बालों की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

मांसपेशियों को करता है मजबूत

  • सरसों के तेल की मालिश से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
  • सोने से पहले अगर आप सरसों के तेल से पैरे के तलवों को मालिश करते हैं तो इससे आपकी आंखों की रोशनी तेल होगी और दिमाग को भी सुकून मिलेगा।
  • सरसों के तेल में मौजूद विटामिंस जैसे थियामाइन, फोलेट और नियासिन शरीर के मेटाबाल्जिम को बढ़ावा देते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • त्वचा संबंधी समस्याओं से भी सरसों का तेल बेहत फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर के किसी भी भाग में फंगस को बढ़ने से रोकता हैऔर त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
  • दांतों की तकलीफ में सरसों के तेल में नमक मिलाकर रगड़ने से फायदा होता है। साथ ही दांत पहले से अधिक मजबूत हो जाते हैं।

ठंड के दिन में रामबाण

  • ठंड के दिनों में सरसों का तेल गर्माहट के लिए रामबाण् इलाज है। हल्के गर्म तेल की मसाज से रूखी सुखी त्वचा भी नर्म, मुलायम व चिकनी हो जाती है।
  • कान के दर्द में आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरसों के तेल को गर्म करके ठंडा होने के बाद इसकी दो बूंद कान में डाल सकते हैं। ये कान के दर्द ठीक करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इससे कान की गंदगी भी बाहर निकलती है।
  • सरसों का तेल सर्दी जुकाम को दूर करने के मदद करता है। इसके लिए आप सरसों के तेल को गर्म करके ठंडा होने के बाद इसकी दो बूंद नाक में भी डाल सकते हैं। ये सर्दी जुकाम को भी कम करने में मदद करता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.