जमशेदपुर में युवक की हत्या, घाघीडीह सेंट्रल जेल के पीछे फेंकी लाश Jamshedpur News
Murder in Jamshedpur. जमशेदपुर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। हत्या कर लाश को परसूडीह थाना इलाके के घाघीडीह सेंट्रल जेल के पीछे फेंक दिया गया।
जमशेदपुर, जेएनएन। Murder in Jamshedpur body thrown behind Ghaghidih Central Jail झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर से एक बड़ी खबर है। यहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने हत्या कर लाश को परसूडीह थाना इलाके के घाघीडीह सेंट्रल जेल के पीछे फेंक दिया। आशंका है कि हत्या की वारदात को सोमवार देर रात अंजाम दिया गया।
मंगलवार को लाश पर लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परसूडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुटी है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 22 वर्ष आंकी गई है। युवक की हत्या पत्थर से चेहरा कूचकर की गई है। शव के पास से खून से सना पत्थर भी मिला है। मृतक के शरीर पर केवल जंघिया है। जीन्स पैंट खुला हुआ है। पैर में मोजा है। जूते खुले हुए हैं। शव खेत में मिला है।
ठेकेदार की हुई थी हत्या
पिछले दिनों परसुडीह थाना इलाके के बारीगोड़ा कृति मैदान के निकट रहनेवाले जोजोबेड़ा पावर प्लांट के ठेकेदार राज किशोर सिंह उर्फ मंटू सिंह की हत्या कर दी गई थी। उनकी लाश सोपोडेरा छठ तालाब के पास कलवर्ट के नीचे मिली थी। मंटू सिंह के चेहरे और नाक पर गंभीर चोट के निशान पाये गए थे। मौके से शराब की खाली बोतलें, प्लास्टिक ग्लास, पानी की खाली बोतलें पड़ी मिलीं। आशंका जताई गई थी ठेकेदारी के विवाद में ही मंटू सिंह हत्या हुई। वे बिहार के समस्तीपुर जिले के हरैल के मूल निवासी थे।