परसुडीह में पत्थर से कूचकर हत्या, झाडि़यों में ढका युवक का मिला शव Jamshedpur News
शिवचरण की हत्या के बाद उसके शव को झाडि़यों से पूरी तरह ढक दिया गया था। ऐसा लग रहा था कि शव को ढकने में भी काफी मेहनत की गई।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। जमशेदपुर परसुडीह थाना क्षेत्र परमथनगर में एक युवक की पत्थर से कूचकर अज्ञात ने हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया था। इस हत्याकांड को बुधवार रात अंजाम दिया गया था। गुरुवार को सुबह लोगों को जानकारी मिली।
जानकारी मिलते ही मौके पर काफी भीड़ उमड़ने लगी। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परसुडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान शिवचरण उर्फ पगला के रुप मे की गई। वह परसुडीह दुर्गा महल का निवासी था। पुलिस हत्या मामले की जांच कर रही है। शव देखने को लोगो की भीड़ लगी रही।
हत्या के बाद झाडि़यों से ढका गया
गुरुवार को सुबह जब लोगों ने देखा तो चकित रह गए। शिवचरण की हत्या के बाद उसके शव को झाडि़यों से पूरी तरह ढक दिया गया था। देखनेवालों को ऐसा लग रहा था कि शव को ढकने में भी काफी मेहनत की गई। पूरा समय दिया गया। बगल में ही पत्थर भी रखे थे। लोगों ने झाडि़यों को शव के ऊपर से हटाया।