M S Dhoni : जब धोनी ने ‘देसी ब्वायज’ के गाने पर लगाए ठुमके, तो साक्षी हो गईं पानी-पानी
MS Dhoni क्रिकेटर एमएस धोनी का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में जॉन अब्राहम के एक गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। उनके डांस मूव्स देख पत्नी साक्षी शर्म से लाल हुई जा रही है...
जमशेदपुर, जासं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी कार-बाइक के साथ, तो कभी विज्ञापनों में लाजवाब अंदाज के लिए। यह मामला कुछ अलग है, लेकिन इसमें भी उनके प्रशंसकों को काफी मजा आया। इंटरनेट मीडिया पर धोनी का एक वीडियो है, जिसमें वह 2011 की फिल्म ‘देसी ब्वायज’ के गाने ‘झक मार के...’ पर जॉन अब्राहम की स्टाइल में ठुमके लगा रहे हैं।
View this post on Instagram
वीडियो में उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी दिख रही हैं, जो अपने पति का डांस देखकर शर्म से लाल हो रही हैं। उनकी हंसी रूक नहीं रही है। वैसे क्रिकेट खेलने के दौरान भी धोनी अपनी खास अदाओं के लिए सुर्खियां बटोरते थे।
रणवीर के साथ डाले पिक और वीडियो
View this post on Instagram
कुछ महीने पहले एमएस धोनी ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अपनी दोस्ती दर्शाने वाले पिक और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाले थे। इसने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों सेलेब्रिटी को एक दोस्ताना फुटबॉल मैच के दौरान गले मिलते देखा गया और उनकी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए थे। यहां तक कि रणवीर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस क्रिकेटर के साथ कई तस्वीरें डाली थीं।
बेटी जीवा भी कम नहीं
एमएस धोनी के प्रशंसकों में कई उनकी बेटी जीवा के भी काफी प्रशंसक हैं। 2019 में धोनी ने अपनी बेटी जीवा की तस्वीर के साथ अपने इंस्टा फीड पर रणवीर की एक तस्वीर भी साझा की थी। दोनों एक जैसे सनग्लास पहने नजर आए थे।
धोनी की तरह ही उनकी बेटी जीवा और उनकी पत्नी साक्षी दोनों इंटरनेट मीडिया पर छोटे-छोटे पिक-वीडियो साझा करते रहते हैं, जिससे देखते ही नेटिजन्स हाथों-हाथ वायरल कर देते हैं। ज्ञात हो कि वर्ष 2015 में धोनी परिवार में जीवा आई थी। जीवा का एक वीडियो क्रिकेट मैच के दौरान अलग अंदाज में निहारते हुए आया था, तो एक बार साड़ी पहने उनका पोस्ट काफी वायरल हुआ था।