Move to Jagran APP

MS Dhoni : माही ने खोली एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी, आप भी जान लें कैसे होगा एडमिशन

MS Dhoni माही को क्रिकेट का कोहिनूर यूं ही नहीं कहा जाता है। वह जिस चीज को छू देते हैं सोना बन जाता है। अब इस खिलाड़ी ने क्रिकेट का भविष्य संवारने के लिए एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी की शुरुआत की है। आप भी जान लीजिए कैसे होगा एडमिशन...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 06:40 AM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 08:47 AM (IST)
MS Dhoni : माही ने खोली एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी, आप भी जान लें कैसे होगा एडमिशन
MS Dhoni : माही ने खोली एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी, आप भी जान लें कैसा होगा एडमिशन

जमशेदपुर, जासं। MS Dhoni Cricket Academy भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बेंगलुरु में क्रिकेट अकादमी खोली है, जिसका शुभारंभ 12 नवंबर को हो गया। हालांकि इससे झारखंड के प्रशंसकों में हैरानी है कि धोनी ने रांची की बजाय बेंगलुरु में क्यों एकेडमी खोली। जैसा कि सभी जानते हैं, धोनी का जन्म झारखंड की राजधानी रांची में हुआ। वह अपने परिवार के साथ यहां रहते भी हैं। जमशेदपुर से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रवेश भी किया, इसलिए धोनी का रांची व जमशेदपुर से खास लगाव है। ऐसे में प्रशंसकों को उम्मीद थी कि धोनी यदि रांची या जमशेदपुर में कोई एकेडमी खोलेंगे।

loksabha election banner

सात नवंबर से प्रशिक्षण का होगा शुभारंभ

बहरहाल, बेंगलुरु में खुले महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट एकेडमी में सात नवंबर से प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है। इस मौके पर एमएसडीसीए के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि इस एकेडमी का उद्देश्य होनहार व प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को क्रिकेट की बारीकियों व सर्वोत्तम तकनीक से प्रशिक्षित करना है। इसमें धोनी के अलावा दूसरे अनुभवी कोच और फिटनेस ट्रेनर भी रहेंगे। उन्होंने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से इसमें शामिल होने और एकेडमी का हिस्सा बनने के लिए आग्रह किया है। धोनी ने कहा कि यहां सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं बनाया जाएगा, बल्कि आपको मानसिक व शारीरिक रूप से चुस्त रहते हुए स्मार्ट भी बनाया जाएगा।

परिणाम नहीं, प्रक्रिया पर फोकस होगा

धोनी ने कहा कि एकेडमी में परिणाम की बजाय प्रक्रिया पर फोकस रहेगा। यह मेरा सुझाव है कि परिणाम से अधिक महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है। परिणाम प्रक्रिया का उप-उत्पाद या बाइ-प्रोडक्ट होता है। लेकिन आज की दुनिया में हम परिणाम को लेकर इतने अधिक केंद्रित हैं कि हम प्रक्रिया से दूर हो जाते हैं। इसलिए प्रक्रिया का ध्यान रखें। सभी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। यदि आप एक बार प्रक्रिया पर केंद्रित हो गए तो मनचाहा परिणाम अवश्य मिलेगा। हम हमेशा शिकायत करते रहते हैं कि हमें और मिलना चाहिए था। लेकिन वास्तव में, यह हमारे द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम होता है। अगर हम अच्छी तैयारी करते हैं, अगर हम अच्छी तरह से अमल करते हैं, और अगर हम खुद के प्रति ईमानदार हैं, तो मनचाहा परिणाम मिलता ही है। अगर कोई कमी होती है, तो वह हमेशा सीखने वाले में होती है।

देश-दुनिया में होगा विस्तार

एकेडमी के शुभारंभ पर धोनी ने इस बात का संकेत दिया कि यह पहला और अंतिम नहीं है। एकेडमी की शाखाएं देश व दुनिया के विभिन्न स्थानों पर खोलने की संभावना बरकरार है। एकेडमी का उद्देश्य ही है कि दुनिया भर में क्रिकेट के रोमांच को युवाओं में फैलाया जाए। इस पहल का उद्देश्य सभी इच्छुक क्रिकेटरों के लिए स्तरीय क्रिकेट कोचिंग उपलब्ध कराना है। यहां सभी खेल उपकरण आधुनिक तकनीक से लैस होंगे। उच्च श्रेणी की कोचिंग सुविधा और प्रमाणित कोच रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.