Move to Jagran APP

Mrs. India 2021 : जमशेदपुर की बेटी को 'फेस ऑफ नॉर्थ मिसेज इंडिया' का ताज

Mrs. India 2021 जमशेदपुर की बेटी प्रियदर्शिनी निहारिका ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। सेक्रेड हार्ट कान्वेंट की छात्रा निहारिका गुड़गाव में आयोजित मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन 2021 का खिताब अपने नाम किया है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 08:45 AM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 08:45 AM (IST)
Mrs. India 2021 : जमशेदपुर की बेटी को 'फेस ऑफ नॉर्थ मिसेज इंडिया' का ताज
Mrs. India : जमशेदपुर की बेटी को 'फेस ऑफ नॉर्थ मिसेज इंडिया' का ताज

जमशेदपुर : शहर में जन्मी प्रियदर्शिनी निहारिका को फेस ऑफ नॉर्थ मिसेज इंडिया- प्राइड ऑफ नेशन के रूप में ताज पहनाया गया है, जिसे बरखा नांगिया, निदेशक, ग्लैमर गुड़गांव द्वारा आयोजित किया गया था। प्रियदर्शिनी को दिल्ली में आयोजित मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन 2021 के ग्रैंड फिनाले में 'बेस्ट स्माइल' के खिताब से भी सम्मानित किया गया है। 

loksabha election banner

सेक्रेड हार्ट कान्वेंट की पूर्व छात्रा है प्रियदर्शिनी

प्रतियोगिता का आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी वास्तविक सुंदरता और ज्ञान को प्रदर्शित करने के लिए आत्मविश्वास हासिल करने में मदद करने के उद्देश्य से किया गया था।सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट की पूर्व छात्रा प्रियदर्शिनी ने कहा कि यह उनके लिए जीवन का सबसे अविस्मरणीय पल है। क्राउन पाने का अनुभव शानदार था। मैं इस क्राउन के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं तथा इस पूरी नई यात्रा का अनुभव करने के लिए उत्सुक है।

ग्लमैमर की दुनिया में रहना प्रियदर्शिनी का सपना

जब प्रियदर्शिनी से पूछा गया कि ग्लैमर की दुनिया में अपना पहला कदम कैसे उठाया, तो उन्होंने कहा कि ग्लैमर की दुनिया में रहना मेरा सपना था, और इस अवसर ने मुझे वह एक्सपोजर दिया जिसकी मुझे जरूरत थी। यह विभिन्न भूमिकाओं में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने और उनकी प्रशंसा करने का अवसर है।

उन्होंने आगे कहा कि यह प्रतियोगिता उनके लिए सीखने का एक अच्छा अनुभव था। यह व्यापक रूप से महिलाओं के पास क्षमता और परिवर्तन और आत्म-विकास की यात्रा की पहचान करने पर केंद्रित है।

महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ी पहल

प्रतियोगिता जीवन के सभी क्षेत्रों की महिलाओं को उनकी सुंदरता, मूल्य और जातीयता को अपनाने और अपने राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए खड़ा होने में मदद करती है। यह विचार लाखों महिलाओं को सुंदरता के वास्तविक सार और सोचने और बनाने की शक्ति का जश्न मनाने के लिए प्रेरित करना है।

निहारिका ने कहा कि मैं पहले से कहीं अधिक प्रेरित महसूस कर रही हूं। यह वास्तव में मेरे लिए खुशी का क्षण है, यात्रा अभी भी लंबी है। मुझे सभी लोगों के समर्थन और आशीर्वाद की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.