जुबली पार्क मॉर्निग वाकर ग्रुप ने किया श्रमदान
जुबली पार्क मार्निग वाकर ग्रुप ने पर्यावरण संरक्षण के मकसद से पौधे लगाए और साफ-सफाई की।
जेएनएन,जमशेदपुर : पर्यावरण संरक्षण वक्त का तकाजा है। पर्यावरण संरक्षण पर ही इन्सानों का वजूद टिका है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रतिदिन योगा, व्यायाम एवं प्राणायाम कराने वाली संस्था राधेश्याम आश्रम और जुबली पार्क मार्निग वॉकर ग्रुप ने मंगलवार को जुबली पार्क में पौधरोपण किया। इस दौरान पौधों के आसपास श्रमदान कर सफाई भी की गई। इस मौके पर मुख्यरूप इंटक के राष्ट्रीय सचिव व टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पाडेय, राम भगवान राय,युवा काग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू, त्रिवेणी प्रसाद, कैलाश साहू, राजकुमार सिंह, शिवशकर प्रसाद,आरएन मंडल, प्रमोद, महेंद्र नाथ पाडेय, नवीन,सुरेंद्र यादव, डीएन शर्मा, अवधराज सिंह आदि मौजूद थे।
पेड़ बचेंगे तभी इन्सान:टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने कहा कि जमशेदपुर में जुबली पार्क ही वह जगह है जहां हजारों लोग सुबह में टहलने पहुंचते हैं। यह स्वास्थ्य के लिहाज से जरूरी है। शहर का जुबिली पार्क लोगों के घूमने का पसंदीदा जगह है। यहां के पेड़-पौधे और प्राकृतिक सुंदरता लोगों को खींचते हैं। इसका देखभाल टाटा स्टील करती है। लेकिन यहां आनेवाले लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि पार्क के संरक्षण व संवर्द्धन में अपना योगदान दें। यही सोचकर मार्निग वाकर ग्रुप ने पौधे लगाए और श्रमदान कर लगाए गए पौधों के आसपास सफाई भी की। उन्होंने कहा कि पार्क में आनेवाले सभी लोगों को पार्क के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए अपना योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण जरूरी है। यह हमारे वजूद से जुड़ा है।
सप्ताह में एक दिन श्रमदान: मार्निग वाकर ग्रुप के सदस्य सप्ताह में एक दिन श्रमदान करेंगे। इस दौरान नए पौधे लगाए जाएंगे और पौधों की देखभाल की जाएगी।