Jamshedpur Coronavirus: छह हजार से अधिक लोगों की हुई जांच, सिर्फ एक मिला कोरोना के मरीज
कुल छह हजार 23 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें सिर्फ एक मरीज संक्रमित मिले। ये मरीज पटमदा निवासी हैं। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिले में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 827 हो गई है।
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को कुल छह हजार 23 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें सिर्फ एक मरीज संक्रमित मिले। ये मरीज पटमदा निवासी हैं। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिले में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 827 हो गई है। जिले में कोरोना से अभी तक कुल 1057 मरीजों की मौत हुई है।
साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना
पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को कुल पांच हजार 847 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 14 लाख सात हजार 540 लोगों की जांच हो चुकी है।-दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौटेशहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल दो मरीज सोमवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 750 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.92 प्रतिशत है।
तीन हजार से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज
पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को तीन हजार 443 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, एक हजार 506 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल सात लाख 48 हजार 209 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, दो लाख 77 हजार 948 लोगों ने दूसरी डोज ली है।
तीसरी लहर को लेकर सेंट जोसफ हॉस्पिटल में खुला आइसीयू
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को भिलाईपहाड़ी स्थित सेंट जोसफ हॉस्पिटल में पांच बेड का आइसीयू का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. एके लाल, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल व सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एबीके बाखला ने संयुक्त रूप से किया। सिविल सर्जन डॉ. एके लाल ने कहा कि तीसरी लहर को लेकर सभी को अलर्ट होने की जरूरत है। कोरोना का वायरस तेज गति से फैलता है। इससे बचने के लिए लोगों को सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन सख्ती से करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में लोगों को सबसे अधिक परेशानी ऑक्सीजन व बेड की हो रही है। इसे देखते हुए अस्पतालों में बेड बढ़ाने के साथ-साथ ऑक्सीजन प्लांट बैठाया जा रहा है।