Jamshedpur Coronavirus : पांच हजार से अधिक लोगों की हुई जांच, कोरोना के पांच नए मरीज मिले
Jamshedpur Coronavirus पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को पांच हजार 438 लोगों की जांच की गई। इसमें पांच लोग संक्रमित मिले। सभी मानगो के रहने वाले हैं। दो मरीज एक ही परिवार के हैं। जबकि तीन मरीज अलग-अलग घर से हैं।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को पांच हजार 438 लोगों की जांच की गई। इसमें पांच लोग संक्रमित मिले। सभी मानगो के रहने वाले हैं। दो मरीज एक ही परिवार के हैं। जबकि तीन मरीज अलग-अलग घर से हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 916 हो गई है। वहीं, एक हजार 58 मरीजों की मौत हो चुकी है।
साढ़े चार हजार से अधिक का लिया गया नमूना
पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से बुधवार को कुल चार हजार 835 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 16 लाख 37 हजार 789 लोगों की जांच हो चुकी है।
दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल दो मरीज बुधवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 830 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, रिकवरी रेट 97.92 प्रतिशत है।
आठ हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज
पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को आठ हजार 496 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, तीन हजार 254 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल 12 लाख 84 हजार 885 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं,पांच लाख 13 हजार 957 लोगों ने दूसरी डोज पूरी कर ली है।