Move to Jagran APP

2019 : टाटा मोटर्स में बने 62 हजार से ज्यादा वाहन Jamshedpur News

अक्टूबर-2019 में बने सबसे कम 2500 वाहन 2019 कंपनी के लिए रहा चुनौतीपूर्ण नए साल में होगा सुधार!

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 09:22 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 10:01 AM (IST)
2019 :  टाटा मोटर्स में बने 62 हजार से ज्यादा वाहन Jamshedpur News
2019 : टाटा मोटर्स में बने 62 हजार से ज्यादा वाहन Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। 2019 टाटा मोटर्स के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उत्पादन को लेकर पूरे एक साल में काफी उतार-चढ़ाव हुआ है। इस पूरे एक साल में 62 हजार से ज्यादा वाहन बनाए गए हैं।

loksabha election banner

इसमें करीब 59 हजार वाहन  टेल्को ट्रांसपोर्ट कंपनी एसोसिएशन (टीटीसीए) ने डिस्पैच किए जबकि शेष वाहन टेलर (प्रायमा) के माध्यम से उनके गंतब्य तक पहुंचाया गया। 2019 में सबसे कम वाहन 2,500 अक्टूबर महीने में बनाया गया है, जबकि सबसे ज्यादा 8000 वाहन मार्च में बना था। वहीं बीते साल 2018 में 95 हजार वाहन बनाए गए थे। 

आर्थिक मंदी की वजह से जहां कंपनी की वित्तीय स्थिति कमजोर हुई वहीं कर्मचारियों की परेशानी भी रही। ब्लॉक- क्लोजर की वजह से कर्मचारियों का अवकाश समाप्त हुआ तो ठेका मजदूरों व अस्थायी कर्मियों को काम से बैठाया गया। इन सब के बीच जनवरी से दिसंबर-2019 तक 62 हजार से ज्यादा वाहन बनाए गए। 

माह           डिस्पैच वाहन (लगभग)

जनवरी          7000

फरवरी          6600

मार्च              8000

अप्रैल            5200

मई                6600

जून               5600

जुलाई            3600

अगस्त            2700

सितंबर           3200

अक्टूबर          2500

नवंबर             3700

दिसंबर           4000

कुल 59 हजार वाहनों को डिस्पैच किया गया। वहीं करीब दो हजार वाहन प्रायमा होगा, जिसे उनके गंतब्य तक भेेजा गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर 62 हजार से ज्यादा वाहन पूरे एक साल में बनाए गए।

नया साल-2020 रहेगा बेहतर

2020 में नए मॉडल की गाडिय़ां बनकर बाजार में आएगी ऐसे में नया साल बेहतर रहेगा। 2020 मॉडल को लेकर गाडिय़ों का बिक्री बढऩा तय है। इस प्रकार टाटा मोटर्स समेत अन्य कंपनियों का उत्पादन अगले माह बढ़ जाएगा।

प्रत्येक वर्ष के अंतिम महीने में नए मॉडल को लेकर गाडिय़ों की बिक्री कम हो जाती है। एक माह के अंतराल के चक्कर में एक साल पुराना मॉडल मिलता है। 2020 में बीएस सिक्स का इंजन बनाना अनिवार्य है। हालांकि टाटा मोटर्स में इस इंजन का ट्रायल पिछले माह से शुरू है। बीएस सिक्स इंजन की गाडिय़ां बाजार में आने से उसकी मांग बढ़ेगी फिर उसका उत्पादन भी बढ़ जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.