Move to Jagran APP

Coronavirus Update: जमशेदपुर में 12 हजार से अधिक कोरोना नमूना पेंडिंग, जांच के लिए भेजा गया हजारीबाग और पलामू

Coronavirus Update. पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक कुल चार लाख 18 हजार 706 संदिग्ध लोगों का नमूना लिया गया है। इसमें चार लाख छह हजार 277 लोगों की जांच हुई है। बाकी 12 हजार 429 लोगों का नमूना पेंडिंग पड़ा हुआ है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 11 Dec 2020 04:09 PM (IST)Updated: Fri, 11 Dec 2020 04:09 PM (IST)
Coronavirus Update: जमशेदपुर में 12 हजार से अधिक कोरोना नमूना पेंडिंग, जांच के लिए  भेजा गया हजारीबाग और पलामू
पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मरीजों की संख्या काफी कम हो गई है।

जमशेदपुर, जासं।  जमशेदपुर शहर में कोरोना मरीजों की जांच धीमी गति से चल रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कुल 12 हजार 429 संदिग्ध लोगों का नमूना पेंडिंग पड़ा हुआ है, जिसकी जांच नहीं हो सकी है। इसे देखते चार हजार नमूना हजारीबाग व तीन हजार पलामू मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, बाकी नमूना महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के लैब में है, जिसे जल्द से जल्द जांच करने का निर्देश दिया गया है।

loksabha election banner

 पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक कुल चार लाख 18 हजार 706 संदिग्ध लोगों का नमूना लिया गया है। इसमें चार लाख छह हजार 277 लोगों की जांच हुई है। बाकी 12 हजार 429 लोगों का नमूना पेंडिंग पड़ा हुआ है। जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पॉल ने बताया कि सभी पेंडिंग नमूना की जांच के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिया गया है। सात हजार नमूना हजारीबाग व पलामू मेडिकल कॉलेज भी भेजा गया है। उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह के अंदर सभी नमूनों की जांच पूरी हो जाएगी।

शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक एक्टिव केस

ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मरीजों की संख्या काफी कम हो गई है। आठ प्रखंडों में पांच से भी कम एक्टिव केस है। सबसे अधिक शहरी क्षेत्रों में कोरोना के मरीज है। शहरी क्षेत्रों में कुल 133 एक्टिव केस है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 169 एक्टिव केस है। जिले में अबतक कुल 17 हजार 24 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 374 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.