टाटा मोटर्स की जेएलआरआइ ने दर्ज की 49 फीसद की बढ़त
टाटा मोटर्स की जेएलआरआइ (जैगुवार लैंड रोवर इंडिया) ने कैलेंडर वर्ष 2017 के द
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की जेएलआरआइ (जैगुवार लैंड रोवर इंडिया) ने कैलेंडर वर्ष 2017 के दौरान 49 फीसद की शानदार बढ़त दर्ज कराने की घोषणा की है। इस अवधि में 3954 यूनिटों की बिक्री के साथ जैगुवार लैंड रोवर इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जो नए और प्रतिस्पर्धी कीमतों पर पेश मॉडलों की रेंज, विश्वस्तरीय रिटेलर नेटवर्क और उपभोक्ताओं के लिए बेहतर सर्विस तथा ब्राड अनुभव उपलब्ध कराने के परिणामस्वरूप संभव हुआ है।
शानदार बढ़त में जैगुवार लैंड रोवर के लगभग सभी मॉडलों ने योगदान किया, एक्सई 35.85 लाख और एक्सएफ , एफ -पेस, डिस्कवरी स्पोर्ट तथा रेंज रोवर इवोक देशभर में ग्राहकों के बीच काफ ी लोकप्रिय साबित हुए। ऑल-न्यू डिस्कवरी और दिग्गज रेंज रोवर स्पोर्ट तथा लैंड रोवर ब्राड के फ्लैगशिप मॉडल रेंज रोवर की माग भी बढ़ी है।
इस बेहतरीन प्रदर्शन के बारे में रोहित सूरी (प्रेसीडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड ) ने कहा है कि हम अपने दो जबर्दस्त ब्रांड्स जैगुवार तथा लैंड रोवर को लेकर ग्राहकों के लगातार जारी उत्साह के लिए उनके आभारी हैं। जैगुवार लैंड रोवर प्रोडक्ट्स की लोकप्रियता इन दो उम्दा ब्राड्स के लिए कस्टमर फ्रैं डली सेल्स एवं सर्विस सुविधाएं जुटाने के हमारे प्रयासों को दर्शाती है। हम 2018 में कुछ और रोमाचकारी प्रोडक्ट्स पेश कर इस शानदार सफ र को जारी रखेंगे। न्यू रेंज रोवर वेलार जनवरी 2018 में इस कड़ी में पेश पहला प्रोडक्ट है।