Move to Jagran APP

जमशेदपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराया, प्रशासन ने किया अलर्ट

पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। बुधवार देर रात स्वर्णरेखा व खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 02:35 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 09:40 AM (IST)
जमशेदपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराया, प्रशासन ने किया अलर्ट
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ा।

जमशेदपुर, जासं। मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को दिनभर झमाझम बारिश होती रही। इससे जगह-जगह पर पानी का जमाव हो गया है। वहीं, स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इससे निचले इलाकों में पानी घुसने की संभावना बढ़ गई है। जिला प्रशासन नजर बनाए हुए है। लोगों को भी अलर्ट किया गया है।

prime article banner

भारतीय मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक लगातार रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है। इससे बाढ़ आने की संभावना एक बार फिर से बढ़ गई है। कुछ दिन पूर्व ही शहर में लगातार बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ गया था और निचले इलाकों में पानी घुस गया था। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में शहर में 70 एमएम बारिश हुई है। आगे भी जारी रहेगा। वहीं, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

22 जून तक बारिश होने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 22 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और लगातार बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

स्वर्णरेखा नदी में आज आ सकती बाढ़, बढ़ने लगा जलस्तर।

ओडिशा के रायरंगपुर स्थित बैंक्वेल डैम का फाटक खोले जाने से खरकई के साथ-साथ स्वर्णरेखा नदी में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को बुधवार सुबह करीब 10 बजे रायरंगपुर के सिंचाई विभाग से डैम का फाटक खोलने की सूचना मिली। इसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। गुरुवार को खरकई व स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ सकता है। लिहाजा जमशेदपुर व मानगो अक्षेस से निचले इलाकों में लाउडस्पीकर से चेतावनी दी जा रही है। निचले इलाकों में रहने वालों के लिए शेल्टर हाउस तैयार किए जा रहे हैं। इससे पहले यास तूफान के बाद 27 मई को दोनों नदियों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

खरकई डैम खोलने से जुगसलाई के निचले इलाके बाढ़ की संभावना

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बाढ़ की संभावना के मद्देनजर कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव के आदेश के बाद नदी किनारे बसे बस्तियों व निचले इलाके में संभावित बाढ़ की खतरे को देखते हुए माइक से एनाउंस कराया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जेपी यादव ने बताया कि उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देश पर लोगों को सतर्क कराया जा रहा है। 

इंडियन मेट्रोलॉजिकल विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार बारिश के मद्देनजर खरकई डैम के गेट खोल दिया गया है। जिसके कारण खरकई नदी में जलस्तर की बढ़ने की संभावना है। इसके कारण नगर परिषद के निचले इलाकों जैसे हबीब नगर, मिल्लत नगर, शिव घाट रोड, एमई स्कूल रोड का निचला भाग एवं गरीब नवाज कॉलोनी आदि में निवास करने वाले लोगों को माईकिंग के द्वारा सावधान एवम सतर्क रहने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत महतो पडा रोड मिल्लत नगर, पुरानी बस्ती रोड, पुरानी बस्ती श्रुर्ति चौक आदि क्षेत्रों में नाली की सफाई करवाया गया ताकि पानी आसानी से निकल सके।

अगले सात दिन का तापमान

तिथि - न्यूनतम - अधिकतम

16 जून - 26.5 - 23.4

17 जून - 24.0 - 29.0

18 जून - 25.0 - 31.0

19 जून - 24.0 - 30.0

20 जून - 25.0 - 31.0

21 जून - 25.0 - 31.0

22 जून - 26.0 - 31.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.