छात्रा से जमशेदपुर के गोलमुरी में छेड़खानी, गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा Jamshedpur News
Flirt with girl in Golmuri Jamshedpur. जमशेदपुर के गोलमुरी में उस समय हंगामा मच गया जब एक लड़की के साथ युवकों ने छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस में बड़ी मशक्कत कर संभाला। इस संबंध में केस दर्ज किया गया है।
जमशेदपुर, जासं। गोलमुरी थाना क्षेत्र के अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब कॉलेज की एक छात्रा के साथ बाहरी युवकों ने छेड़खानी कर दी। जब इसका विरोध छात्रा के भाई और अन्य ने किया तो मनचले उलझ गए। मारपीट की। यह देख स्थानीय लोगों ने छेड़खानी करने वाले युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो सभी भाग निकले।
वहीं मामले की सूचना पर मौके पर गोलमुरी थाना की पुलिस पहुंची। विश्व हिंदू परिषद के लोग भी वहां पहुंचे। अविलंब आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की गई। पुलिस ने आश्वस्त किया कि आरोपितों पर कार्रवाई होगी। इसके बाद लोग शांत हुए। लोगों की भीड़ मौके पर लग गई जिससे जाम लग गया। छात्रा की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। छात्रा कॉलेज में फार्म भरने को आई थी। वहां तनवीर और रज्जे समेत युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। हमेशा युवक ऐसी हरकत करते हैं।
कॉलेज के सामने होती अड्डेबाजी
कॉलेज के सामने बाहरी युवक अड्डेबाजी करते हैं जिससे छात्राओं को आने-जाने में परेशानी होती है। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती जिससे मनचलों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। फिलहाल विश्व हिंदू परिषद के मामले में हस्तक्षेप से मामले ने तूल पकड़ लिया है।