जमशेदपुर, जासं। Jharkhand Congress किसान बिल के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्रा! जी हां, यही तो लिखा था कांग्रेस के बैनर पर। यह बात अलग है कि कुछ देर बाद कुछ दूसरी ही बात सामने आइ। पर बात चली तो दूर तलक गइ। इसी कार्यक्रम में कांग्रेस कोटे से झारखंड की हेमंत सरकार में मंत्री एवं जमशेदपुर से आनेवाले बन्ना गुप्ता ने कहा- मोदी जी चाह लेंगे तो अभी खत्म हाे जाएगा किसान आंदोलन।
दरअसल,केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि बिल के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बिजय खां के नेतृत्व में शनिवार को पदयात्रा हुई, जो करनडीह से बिष्टुपुर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में हुई सभा को मुख्य अतिथि बन्ना गुप्ता, जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह व पूर्व प्रदेश सचिव अजय सिंह ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में बन्ना गुप्ता ने कहा कि सिर्फ मोदी जी की हठधर्मिता के कारण किसान आंदोलन थम नहीं रहा है। मोदी जी चाह लेंगे तो किसान आंदोलन अभी खत्म हो जाएगा। आंदोलन के दौरान 125 से अधिक किसान मृत हुए, तो हठधर्मिता से ही गलत तरीके से कृषि बिल को पारित कराया गया। किसानों को दो-तीन उद्योगपतियों के बीच गिरवी रखने का कुचक्र रचा गया है। कांग्रेस पार्टी हर हाल में किसान आंदोलन के समर्थन रहेगी। बन्ना ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 20 फरवरी को हजारीबाग में होने वाली ट्रैक्टर रैली सह किसान सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
पदयात्रा में ये रहे शामिल
पदयात्रा में रियाजुद्दीन खान प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन समिति, अब्बास अहमद अध्यक्ष, अशोक सिंह, परितोष सिंह, परविंदर सिंह, राजकिशोर प्रसाद, ताजीम हैदर, राहुल ज़मील अहमद, बिजय यादव, अमर कुमार मिश्रा, मनोज झा, संजय तिवारी, पप्पू सिंह, भवानी सिंह, संजय शर्मा, ईश्वर सिंह, रामदरस चौधरी, सीताराम चौधरी, पवन तिवारी, फजल खान, कैलाश रजक, रीता शर्मा, एस आर के कमलेश, बंटी शर्मा, रवींद्र शर्मा, बापी साहू, अनिल सिंह, देवशरन सिंह, विक्रम सिंह चौहान, पवन बिहारी ओझा, रवि यादव, जे पी साहू, अजय मिश्रा मानगो, सुमित्रा पांडा, माया सिंह, ऊषा यादव, अमित कुमार, प्रभात ठाकुर, रंजीत सिंह, बबलू नौशाद, शाहिद इकबाल, ओमप्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, नौशाद अहमद, कृष्ण चन्द्र पातर समेत जिला कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए।
एक बैनर पर छप गया था समर्थन
बिष्टुपुर में इधर किसान बिल के विरोध में जिला कांग्रेस की पदयात्रा और सभा चल रही थी, तभी कुछ लोगों की नजर एक बैनर पर पड़ गई, जिसमें लिखा था कि किसान बिल के समर्थन में पदयात्रा। यह फोटो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजय खां को सफाई देनी पड़ी कि यह फ्लैक्स बनाने वाली की गलती से हुआ है। तब जाकर मामला शांत हुआ। बिजय खां ने कहा कि फ्लैक्स वाली की गलती के कारण बिष्टुपुर के एक बैनर में विरोध की जगह समर्थन लिख दिया गया है। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी खेद प्रकट करती है।
जमशेदपुर में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें
अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!