बिष्टुपुर में मारपीट और मोबाइल की छिनतई, एक गिरफ्तार
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कांतिलाल अस्पताल के सामने दो पक्ष के बीच मारपीट हो गई।
जासं, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कांतिलाल अस्पताल के सामने दो पक्ष के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष के शशि मिश्रा की शिकायत पर प्रकाश पटेल, आकाश और रुचिका पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। दूसरे पक्ष की ओर से प्रकाश पटेल ने पार्थो, शशि मिश्रा, प्रेम महतो, सेमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में शशि मिश्रा को गिरफ्तार किया है।
-----
दुकान में चोरी करने के आरोप में पकड़े गए कर्मचारी को पुलिस ने भेजा जेल
जासं, जमशेदपुर : कदम उलियान निवासी मनोज कुमार अग्रवाल की दुकान में उसका कर्मचारी हर दिन सामानों की चोरी कर उसे बस्ती और बाजारों में औने-पौने दाम में बिक्री कर देता था। वहीं दुकानदार दुकान से माल गायब होने के कारण परेशान था। गुरुवार को उसने दुकान की निगरानी की। चोरी करते कर्मचारी जिमदार प्रसाद पकड़ा गया। पूछताछ की। उसे कदमा थाना की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को उसने चोरी गए सामानों की जानकारी दी। आरोपित की निशानदेही पर आठ बारा चावल, आठ बोरा दाल, सरसो तेल समेत कई सामान बरामद किए। पुलिस उसके भांजे उपेंद्र कुमार की तलाश है। गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया।
-------
गोलमुरी निवासी की झुलसने से मौत
जासं, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र टुइलाडूंगरी निवासी मुकेश प्रसाद की टाटा मुख्य अस्पताल में मौत हो गई। वह खाना बनाने में 30 अक्टूबर को स्टोव से झुलस गया था। टीएमएच में इलाजरत था। उसकी पत्नी चांदनी देवी की शिकायत पर गोलमुरी थाना में अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गई है।