गोलमुरी में मारपीट कर मोबाइल छीन लिया
मोबाइल पर्स और चेन की छिनतई गिरोह की गतिविधिक शहर में जारी है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 08:20 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 08:20 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर : मोबाइल, पर्स और चेन की छिनतई गिरोह की गतिविधिक शहर में जारी है। हर दिन गिरोह के सदस्य छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं विरोध करने पर मारपीट भी कर रहे हैं। ताजी घटना गोलमुरी थाना क्षेत्र नामदा बस्ती मधुसूदन अपार्टमेंट के सामने की है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने न्यू टाटा लाइन निवासी बलदेव सिंह से मारपीट कर मोबाइल की छिनतई कर ली। तीन अज्ञात के खिलाफ गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साकची थाने क्षेत्र में बदमाशों ने डाक्टर अमरेंद्र झा की पत्नी सुनीला झा से चेन की छिनतई कर ली थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें