मिथिला सांस्कृतिक परिषद चुनाव : 667 पुरुष व 150 महिला वोटरोंं ने डाले वोट Jamshedpur News
मिथिला सांस्कृतिक परिषद गोलमुरी चुनाव में मतदान संपन्न हो गया। 667 पुरुष और 150 महिला वोटरों ने वोट डाले। मतदान को लेकर दिनभर गहमागहमी बनी रही।
जमशेदपुर, जासं। मिथिला सांस्कृतिक परिषद गोलमुरी के चुनाव मेें 667 पुरुष और 150 महिला वोटरों ने वोट डाले। मतदान परिषद कार्यालय में हुआ। रविवार सुबह 9 बजे मतदान प्रारंभ हो गया था और मतदान को लेकर सदस्यों में खासा उत्साह दिख रहा था। तीन बजे तक मतदान हुआ।
कुल 35 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव 14 क्षेत्रों से होना है। इसमें बिष्टुपुर क्षेत्र से आकाश चंद्र मिश्रा, देवेंद्र कुमार झा का चयन निर्विरोध हुआ है। 33 कार्यकारिणी सदस्यों के चयन के लिए कुल 58 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1215 मतदाताओं को करना था। मतगणना के लिए छह टेबल बनाये गए थे। डॉ. अशोक अविचल ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्यों का चयन होने के बाद परिषद के अध्यक्ष, सचिव, महासचिव व अन्य पदों का चयन एक सप्ताह के भीतर कर लिया जाएगा।
कहां से कितने कार्यकारिणी सदस्य चुने जायेंगे
क्षेत्र - पदों की संख्या - प्रत्याशी
आदित्यपुर - 05 - 09
सिदगोड़ा - 03 - 06
बागबेड़ा - 04 - 06
मानगो - 03 - 04
बारीडीह - 03 - 06
कदमा - 03 - 07
सोनारी - 02 - 04
गोलमुरी - 02 - 04
टेल्को - 01 - 02
साकची - 01 - 03
गम्हरिया - 01 - 02
गोविंदपुर - 01 - 02
जेम्को - 02 - 03
मतदान के लिए पहुंचे परिषद के सदस्य।
मतदान के लिए पहुंचे परिषद के सदस्य।