Jharkhand : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय के इस्तीफे पर मंत्री सरयू राय का तंज, कही ये बातें
झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के इस्तीफे पर रघवुर सरकार में मंत्री सरयू राय ने तंज कसा है। आइए जानिए सरयू ने क्या कहा।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 08:15 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 11:25 AM (IST)
जमशेदपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से झारखंड कांग्रेस में जारी किचकिच और जूतमपैजार के बीच शुक्रवार को जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से डॉ अजय कुमार ने इस्तीफा दे दिया है वही डॉ अजय के इस्तीफे पर जमशेदपुर पश्चिमी से भाजपा विधायक और रघुवर सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने डॉ अजय के इस्तीफे पर चुटकी ली है।
सरयू राय ने डॉ अजय के इस्तीफ के तत्काल बाद ट्विट किया और सवाल दागे कि संविधान से धारा-370 के हटने के साथ ही झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष पद से डॉ अजय कुमार के हटने के बीच कोई संबंध है या यह महज़ संयोग है?
संविधान से धारा -370 के हटने के साथ ही झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष पद से डा० अजय कुमार के हटने के बीच कोई संबंध है या यह महज़ संयोग है ?
— Saryu Roy (@roysaryu) August 9, 2019
डॉ अजय और सरयू में रहा है छत्तीस का रिश्ताडॉ अजय कुमार और सरयू राय में हमेशा छत्तीस का रिश्ता है। डॉ अजय ने झारखंड विकास मोर्चा के बैनरतले राजनीति की शुरुआत की थी और पहले मुकाबले में ही संसद की राह बढ़ निकलने में सफल भी रहे थे। हालांकि, बाद के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जब सरयू राय ने सीडी का जिन्न निकाला था तो डॉ अजय ने सरयू के खिलाफ मुकदमा ठोक दिया था। मुकदमे अभी चल ही रहे है। बाद में डॉ अजय ने कांग्रेस का दाम थामा और प्रदेश अध्यक्ष के ओहदे पर काबिज हुए। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में खुद को मैदान से अगल रखा और पार्टी एवं गठबंधन प्रत्याशियों को सफल बनाने के लिए जोर निकाला। यह बात अगल है कि कांग्रेस सिर्फ सिंहभूम सीट पर ही बाजी मार पाई। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी का विरोधी खेमा सक्रिय हो गया और हार का ठीकरा उनके सिर फोड़ते हुए लगातार पद से हटाने की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों डॉ अजय और सुबोधकांत सहाय खेमे में रांची में जूतम-पैजार हुआ था। डॉ अजय ने अपने इस्तीफा पत्र में सुबोधकांत सहाय के नाम का जिक्र करते हुए रांची प्रकरण का जिक्र किया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें