Move to Jagran APP

Jharkhand Foundation Day: झारखंड स्थापना दिवस पर मंत्री जोबा मांझी ने बस स्टैंड चाईबासा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Jharkhand Foundation Day झारखंड स्थापना दिवस सह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बस स्टैंड चाईबासा अवस्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी ने माल्यार्पण किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 10:17 AM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 10:17 AM (IST)
Jharkhand Foundation Day: झारखंड स्थापना दिवस पर मंत्री जोबा मांझी ने बस स्टैंड चाईबासा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
चाईबासा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती मंत्री जोबा मांझी।

चाईबासा, जागरण संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस सह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बस स्टैंड चाईबासा अवस्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी ने माल्यार्पण किया। इसमें जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी, भूमि उप समाहर्ता एजाज अनवर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशिन्द्र बड़ाइक, एसडीपीओ दिलीप खलखो के साथ अधिकारी -पदाधिकारी मौजूद रहे।

loksabha election banner

इधर, बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दोपहर 1:30 बजे जिला अंतर्गत मनोहरपुर प्रखंड के मेदासाईं, गोइलकेरा प्रखंड के डुमरिया, सोनुवा प्रखंड के लोटा, तांतनगर प्रखंड के सिलपुंजी, मंझारी प्रखंड के रोलाडीह, टोंटो प्रखंड के शिलपुंजी एवं नोआमुंडी प्रखंड के महुदी में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से एकलव्य विद्यालय का शिलान्यास करेंगे । वहीं शाम को चाईबासा स्थित पिल्लई सभागार में राज्य स्थापना दिवस के पुनीत अवसर पर मंत्री जोबा माझी, महिला, बाल-विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग-झारखंड, सह- कार्यक्रम प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.