मंत्री बन्ना गुप्ता का मानगो पर विशेष फोकस, जवाहर नगर में दूर हुई बिजली समस्या Jamshedpur News
मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 14 में बीते कई माह से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ था। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से की लेकिन उसे नहीं बदला जा सका।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। मंत्री बन्ना गुप्ता का मानगो क्षेत्र में विशेष फोकस है। वह बिजली, पानी, सड़क से लेकर जनता से जुड़े सभी समस्याओं के निदान के लिए एक कार्यालय भी खोले है, जहां पर लोग अपनी समस्याओं को रख सकते हैं। इसका परिणाम भी दिखने लगा है।
मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 14 में बीते कई माह से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ था। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से की लेकिन उसे नहीं बदला जा सका। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत लेकर विधायक के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी अजय मिश्रा के पास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना मंत्री बन्ना गुप्ता को दी।
उन्होंने तत्काल इसे बदलने का निर्देश विद्युत विभाग को दिया। तब जाकर वहां पर 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर लग सका। ट्रांसफार्मर लगने के बाद बस्तीवासियों ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता को धन्यवाद दिया है। वैसे भी बन्ना गुप्ता को चुनाव जीतने में मानगो की जनता का विशेष समर्थन मिला है। वह मानगो में लीड लिए और अंतिम समय में उनकी जीत पक्की हुई थी। बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद से लोगों की उम्मीद उनसे काफी बढ़ गई है। खासकर महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल को लेकर। अगर इस अस्पताल की स्थिति ठीक हो जाती है तो मरीजों को इलाज कराने को दिक्कत नहीं होगी। ट्रांसफार्मर लगने के बाद बन्ना गुप्ता को अजय मिश्रा,पप्पू सिंह,राकेश कुमार,राकेश सिंह,सोनू मंडल शशिभूषण सिंह, सूरज ,जगमोहन सिंह ,मनोज गुप्ता सहित अन्य ने बधाई दिया है।