Move to Jagran APP

भावुक हुए मंत्री अमरेंद्र बाबू, कहा- शरीर के कण-कण में मेड इन जमशेदपुर

अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज मुझे मंत्री कहा जा रहा है मेरा सम्मान हो रहा है। दरअसल यह सम्मान मेरा नहीं भाजपा के सभी सिपाहियों का है। जहां रहूंगा जमशेदपुर हमेशा याद आएगी। इस दौरान वे कई मौकों पर भावुक हुए।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 11:02 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 11:02 AM (IST)
भावुक हुए मंत्री अमरेंद्र बाबू, कहा- शरीर के कण-कण में मेड इन जमशेदपुर
जमशेदपुर के साकची स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में अमरेंद्र प्रताप सिंह का अभिनंदन करते कार्यकर्ता।

जमशेदपुर, जासं। कोल्हान भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह के बिहार सरकार में कृषि, सहकारिता एवं गन्ना उद्योग मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल है। 

loksabha election banner

उनके प्रथम जिला कार्यालय आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में अभूतपूर्व स्वागत किया। स्वागत समारोह को लेकर महानगर कार्यालय में दोपहर से ही सरगर्मियां बढ़ने लगी थी। संध्याकाल में कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय और अमरेंद्र प्रताप सिंह जिंदाबाद के नारों से कार्यालय परिसर गूंजने लगा। 

जमशेदपुर ने मेरा निर्माण क‍िया

स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यालय की धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि जमशेदपुर ने मेरा निर्माण किया है। जमशेदपुर की यादें जीवन भर उनके साथ रहेगी। कहा कि भाजपा के एक कार्यकर्ता के रूप में आरा गया। आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत हुई। जहां भाजपा ने पहली बार खाता खोला। भाजपा की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत ही संघर्षों में हुई है, इसलिए हार से विचलित नहीं होना है। लोकतंत्र में जनता मालिक होती है, जनता सब भलीभांति जानती है। जब भी मन में निराशा का भाव आए, भाजपा के संघर्ष गाथा व इतिहास को स्मरण करें। 

जनता के दिलों में बसती है भाजपा

झारखंड में भ्रम फैलाकर व झूठ बोलकर चुनाव भले ही जीत गए हों, परंतु जनता के दिलों में भाजपा बसती है। पिछले पांच वर्ष के भाजपा सरकार में जितना काम हुआ, वो अब तक की सभी सरकारों में सबसे बेहतरीन रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा कोल्हान की सभी सीटों पर विजय पताका लहराएगी। अंत में उन्होंने कहा कि आज मुझे मंत्री कहा जा रहा है, मेरा सम्मान हो रहा है। दरअसल यह सम्मान मेरा नहीं, भाजपा के सभी सिपाहियों का है। जहां रहूंगा, जमशेदपुर हमेशा याद आएगी। इस दौरान वे कई मौकों पर भावुक हुए।

स्‍वागत के लिए लगा रहा तांता

 जिलाध्यक्ष गुंजन यादव की अगुवाई में हुए स्वागत समारोह में मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी व राकेश सिंह ने किया। इसके बाद विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत करने कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। 

पुराने साथियों को किया नमन

संबोधन के दौरान अमरेंद्र प्रताप ने दिवंगत दीनानाथ पांडेय, बड़े भाई मृगेंद्र प्रताप सिंह, रुद्र प्रताप षाड़ंगी, लल्लन शर्मा, श्रीनिवासन आदि को नमन किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, राजेश शुक्ला, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, राजन सिंह, राजकुमार सिंह, संजीव सिंह, खेमलाल चौधरी, रमेश हांसदा, जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, प्रेम झा, बोलटू सरकार, बिनोद कुमार सिंह, कौस्तव रॉय, ज्ञान प्रकाश, मणि मोहंती, नारायण पोद्दार, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, धर्मेंद्र प्रसाद, जटाशंकर पांडेय, प्रदीप मुखर्जी, निशांत कुमार, श्वेता कुमारी समेत विभिन्न मंडल अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.