Move to Jagran APP

Weather news : अगले छह दिन में पांच डिग्री बढ़ जाएगा न्यूनतम तापमान, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Weather news. ठंड से हलकान झारखंड के लोगों के लिए सकून की खबर है। नौ जनवरी तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार वृध्दि दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 10.7 व अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 03:57 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 07:27 PM (IST)
Weather news : अगले छह दिन में पांच डिग्री बढ़ जाएगा न्यूनतम तापमान, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान
न्यूनतम तापमान में लगातार वृध्दि दर्ज की जा रही है।

जमशेदपुर, जासं। मौसम लगातार बदल रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार वृध्दि दर्ज की जा रही है। अगले छह दिन में पांच डिग्री न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमान 10.7 व अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 व अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। नौ जनवरी तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार वृध्दि दर्ज की जाएगी। नौ जनवरी को न्यूनतम तापमान बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। इस दौरान मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

अगले छह दिन कैसा रहेगा तापमान

  • तिथि न्यूनतम अधिकतम
  • चार जनवरी 12.0 28.0
  • पांच जनवरी 13.0 28.0
  • छह जनवरी 15.0 29.0
  • सात जनवरी 17.0 29.0
  • आठ जनवरी 17.0 30.0
  • नौ जनवरी 17.0 30.0

ठंड में घर से बाहर निकले तो बरते सावधानी

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह में अभी कनकनी जारी रहेगी। ऐसे में घर से बाहर निकले तो काफी सावधानी जरूरी है। खासकर बच्चे व बुजुर्गों पर ध्यान देने की जरूरत है। ब्रह्मानंद अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि ठंड में हार्ट अटैक के मामले बढ़ गए हैं। ऐसे में सुबह में टहलना व ठंड पानी से स्नान करने से बचें। वहीं, ब्रेन स्ट्रोक के मामले भी बढ़ गए हैं। जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है उनलोगों को अधिक अलर्ट होने की जरूरत है। ऐसे समय में बच्चे व बुजुर्गों के परिजनों को विशेष ध्यान देना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.