Move to Jagran APP

Jamshedpur Weather Forecast : 72 घंटे में दूसरी बार न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री, जाने मकर संक्रांति में कैसा रहेगा मौसम

Jamshedpur Weather forecast. 72 घंटे के अंदर दूसरी बार जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री व अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को चालीस का रिकार्ड टूटा था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 02:40 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 05:03 PM (IST)
Jamshedpur Weather Forecast  : 72 घंटे में दूसरी बार न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री, जाने मकर संक्रांति में कैसा रहेगा मौसम
मकर संक्रांति के दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

जमशेदपुर, जासं। मौसम लगातार बदल रहा है। 72 घंटे के अंदर दूसरी बार जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री व अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था, जो चालीस का रिकार्ड टूटा था।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर में पहली बार जनवरी माह में न्यूनतम तापमान में इतनी अधिक बढ़ोतरी हुई है। वहीं, रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया था। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में अभी लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में रोजाना एक से दो डिग्री का उतार-चढ़ाव संभव है। वहीं, मकर संक्रांति के दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 13 जनवरी से 17 जनवरी तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

14 व 15 जनवरी होगा सबसे ठंड दिन

बीते एक सप्ताह का आंकड़ा देखा जाए तो 14 व 15 जनवरी के दिन सबसे ठंड दिन रहेगा। 14 व 15 जनवरी को जमशेदपुर के विभिन्न समाजों द्वारा मकर संक्रांति धूमधाम से मनाया जाता है। 11 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यानी सात दिन में आठ डिग्री का उतार-चढ़ाव होगा।

अगले सात दिन का तापमान

तिथि          - न्यूनतम        - अधिकतम

11 जनवरी  -  18.0           -   31.3

12 जनवरी  -  13.0           -   31.0

13 जनवरी  -   11.0           -   30.0

14 जनवरी   -  10.0           -   29.0

15 जनवरी   -  10.0           -   28.0

16 जनवरी   -   12.0          -   28.0

17 जनवरी    -   13.0          -  30.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.