मेंस कांग्रेस की सीलिंग बेल्ट एक्सपायरी से पहले बदलने की मांग, कहा-, मशीनों की हो सेफ्टी ऑडिट
Mens congress demand. टाटानगर ओल्ड शेड में शनिवार को क्रेन की सीलिंग टूटने से तृतीय वर्ग कर्मचारी विनोद महतो की मौत हो गई थी। इस मामले को मेंस कांग्रेस ने मुखरता से उठाया है।सीलिंग बेल्ट को उसके एक्सपायरी से पहले बदलने की मांग भी रखी है।
जमशेदपुर, जासं। टाटानगर ओल्ड शेड में शनिवार को क्रेन की सीलिंग टूटने से तृतीय वर्ग कर्मचारी विनोद महतो की मौत हो गई थी। इस मामले को मेंस कांग्रेस ने मुखरता से उठाया है। साथ ही रेल मुख्यालय से मांग की है कि सीलिंग बेल्ट को उसके एक्सपायरी से पहले बदला जाए। साथ ही वैसे मशीनों की भी सेफ्टी ऑडिट कराई जाए जिनमें कार्यरत कर्मचारियों के साथ दुर्घटना होने की संभावना है।
मेंस कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि रेलवे शेड में क्रेन से भारी सामान को उठाने के लिए तार और नाइलन के बेल्ट का प्रयेग किया जाता है। लोहे के तार के बेल्ट के टूटने पर एक-एक तार अगल होते हैं तो इसकी जानकारी क्रेन को ऑपरेट करने वाले कर्मचारियों मिल जाती है। लेकिन नाइलन के बेल्ट टूटने पर न तो कोई पूर्वाभ्यास होता है और न ही कोई आवाज आती है। विनोद महतो इसी कारण दुर्घटना के शिकार हुए थे।
मेंस कांग्रेस ने की ये अपील
मेंस कांग्रेस ने रेल मुख्यालय से अपील की है कि दुर्घटनाजनित सभी सेफ्टी उपकरणों की एक्सपायरी तय हो ताकि निर्धारित समय पर पुराने उपकरणों को बदला जा सके। मेंस कांग्रेस का कहना है कि यदि बेल्ट को एक्सपायरी पर बदला जाता तो शायद विनोद महतो के साथ हुई दुर्घटना को रोका जा सकता था। नेताओं का आरोप है कि कई उपकरण एक्सपायरी के बाद भी उपयोग में लाए जा रहे हैं। लेकिन इसके कारण होने वाली छोटी-छोटी दुर्घटनाओं को दबा दिया जाता है जो बड़ी दुर्घटना को ही बुलावा देती है। सेफ्टी उपकरणों से संबधित कई दुर्घटनाएं शेड में होती रहती हैं इसलिए रेल मुख्यालय को चाहिए कि सभी मशीनों की सेफ्टी ऑडिट कराए और कर्मचारियों को दुर्घटना से बचाएं।