वीरागना फाउंडेशन ने दी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धाजलि
1857 के गदर के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह 161वें विजयोत्सव पर उन्हीं की प्रपौत्री रेणु सिंह के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरागना फाउंडेशन ने श्रद्धाजलि अर्पित की।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : 1857 के गदर के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह 161वें विजयोत्सव पर उन्हीं की प्रपौत्री रेणु सिंह के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरागना फाउंडेशन ने श्रद्धाजलि अर्पित की। विदित हो की रेणु सिंह वीरागना की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी हैं। इस मौके पर जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर वीरांगनाओं ने माल्यार्पण किया। रेणु सिंह ने कहा कि हमें कुंवर सिंह के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति से सीख लेते हुए उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए आगे आना होगा। आयोजन में प्रदेश संगठन सचिव इंदु सिंह, कोल्हान अध्यक्ष और पार्षद राजमनी सिंह, वीरांगना की पदाधिकारी सरोज सिंह, रूबी सिंह, रजनी सिंह, पूनम सिंह, अंजलि सिंह, राखी सिंह, प्रभा देवी, पार्वती सिंह, शोभा सिंह आदि उपस्थित थीं।
लक्ष्मीनगर में वीर कुंवर सिंह जयंती पर बंटे पुरस्कार
टेल्को स्थित लक्ष्मीनगर मध्य एवं उच्च विद्यालय के परिसर में मंगलवार को वीर कुंवर सिंह जयंती मनाई गई। इसका उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य एसपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर बीते दिनों हुई विभिन्न विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
सीट एंड ड्रा व भोजपुरी गीते प्रतियोगिताओं के 13 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। भोजपुरी संगीत में सोनम कुमारी, पूजा कुमारी सृष्टि कुमारी, काजल कुमारी, दीपिका कुमारी व निशा कुमारी को पुरस्कृत किया गया। सीट एंड ड्रा में शीतल कुमारी, तनीषा खालको, प्रदीप कुमार सिंह व अंजलि को पुरस्कार दिया गया। कविता पाठ में नर्सरी क्लास की दीपिका भारती, निशा कुमारी व रिया कुमारी को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के प्राचार्य एसपी सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों को वीर कुंवर सिंह की वीरता एवं समर्पण भाव की प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विद्यालय की शिक्षिका विभा कुमारी सिन्हा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला धन्यवाद ज्ञापन पंचम वर्ग की अंजनी कुमारी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।