स्कूलों के बच्चों ने किया मातृ-पितृ पूजन
योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में वेलेंटाइन डे पर बुधवार का
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में वेलेंटाइन डे पर बुधवार को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में मातृ-पितृ पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आस-पास के तमाम स्कूलों के बच्चों ने विधि-विधान से अपने माता-पिता और दादा-दादी आदि का पूजन किया।
यह पूजन अनुष्ठान साध्वी लीना ने संपन्न कराया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को संबोधित करते हुए साध्वी लीना ने इस अनुष्ठान के उद्देश्य और महत्व के बारे में समझाया। कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता साक्षात देव तुल्य हैं। इसलिए इनके पूजन से देवी-देवताओं का भी पूजन हो जाता है। जो संतान अपने माता-पिता का सम्मान करती है, उसके जीवन में कोई बाधा नहीं आती और व निरंतर सफलता के सोपान चढ़ता जाता है।