मेडिकल बोर्ड की टीम ने किया नानी-नाती के शव का पोस्टमार्टम, रिपोर्ट का इंतजार पुलिस को Jamshedpur News
Medical Board team did postmortem. टेल्को थाना में सावित्री और उसके नाती की हत्या के मामले में छोटन मछुवा की शिकायत पर चैती मछुवा चैती के पुत्र संजय उर्फ सिद्धू मछुआ और मकान खरीदने वाले जोगेंद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जमशेदपुर, जासं। टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को बस स्टैंड के समीप बिरसागढ़ बस्ती में एक बंद कमरे से गुरुवार देर शाम पुलिस ने सावित्री देवी और उसके नाती लेबरा का सड़ा-गला शव टेल्को थाना की पुलिस ने बरामद किया था। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टामार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने का निर्णय लिया था।
उपायुक्त के आदेश पर गठित मेडिकल बोर्ड की टीम मजिस्ट्रेट की निगरानी में वीडियोग्राफी की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया गया। सड़ा-गला शव होने के कारण पोस्टमार्टम करने में चिकित्सकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मृतकों का बिसरा सुरक्षित रखा गया है। मौत का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बोर्ड की टीम पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट तैयार करेगी। प्रथमदृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
परिजनों पर हत्या पर शक
टेल्को थाना में सावित्री और उसके नाती की हत्या के मामले में छोटन मछुवा की शिकायत पर चैती मछुवा, चैती के पुत्र संजय उर्फ सिद्धू मछुआ और मकान खरीदने वाले जोगेंद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी से स्पष्ट हो गया कि जमीन और मकान के चक्कर में दोनों की हत्या कर दी गई। रिश्तेदार ही हत्या में शामिल हैं। चैती मछुआ मृतका सावित्री उर्फ ननकी की बेटी और संजय उर्फ सिद्धू मृतक लेबरा का भाई है। शिकायत करने वाला छोटन मछुआ रांची के डोरंडा जिले के कुसई का रहने वाला है। वह मुर्गा काटने का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और बेटा घर से गायब है दोनों ने मिलकर हत्या की है और इसमें मकान खरीदने वाले जेम्को निवासी जोगेंद्र सिंह भी शामिल है।
बंद कमरे में मिला था सड़ा-गला शव
गौरतलब है गुरुवार देर शाम टेल्को थाना की पुलिस ने सावित्री और उसके नाती का शव बंद कमरे से बरामद किया था। सावित्री का शव खाट पर और लेबरा का गेदरा में लपेटा हुआ मिला था।