Move to Jagran APP

पटमदा व 26 हाई स्कूलों ने गिराया मैट्रिक का ग्राफ

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के कुल 220 हाई स्कूलों के मैट्रिक परीक्षा

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 12:35 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 12:35 PM (IST)
पटमदा व 26 हाई स्कूलों ने गिराया मैट्रिक का ग्राफ
पटमदा व 26 हाई स्कूलों ने गिराया मैट्रिक का ग्राफ

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के कुल 220 हाई स्कूलों के मैट्रिक परीक्षा परिणाम में पटमदा क्षेत्र और 26 अपग्रेडेड हाई स्कूल को छोड़ अन्य स्कूलों का प्रदर्शन 40 से 100 प्रतिशत तक रहा। पटमदा के एसएस प्लस टू हाई स्कूल, आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा, बोड़ाम आदिवासी हाई स्कूल का परिणाम जहां वर्ष 2017 में 60 प्रतिशत से उपर था। इस बार इनका परिणाम 40 प्रतिशत के रहा। इसके अलावा 26 हाई स्कूल (सरकारी व अपग्रेडेड) का परिणाम 40 प्रतिशत से नीचे चला गया। अगर पटमदा व इन स्कूलों में कम से कम 50-60 प्रतिशत परीक्षा परिणाम आ जाता तो जिला दूसरे नंबर पर आ जाता। इस वर्ष के परिणाम में 68.22 प्रतिशत अंक के साथ जिला सूबे में तीसरे नंबर पर है। खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी आरकेपी सिंह ने बताया कि इन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस भेजा जा रहा है। इन स्कूलों के शिक्षकों का वेतन भी अगले आदेश तक के लिए बंद किया जायेगा।

loksabha election banner

40 प्रतिशत से कम रिजल्ट देने वाले हाई स्कूल

स्कूल का नाम - वर्ष 2018 - वर्ष 2017

1. अपग्रेडेड हाई स्कूल राजदोहा - 39.22 - 61.9

2. आदिवासी कल्याण बनकुचिया - 39.08 - 100

3. हाई स्कूल बिरसानगर -38.46 - 64.41

4. हाई स्कूल गितिलता - 38.27 - 69.81

5. आदिवासी प्लस टू बोड़ाम - 37.17 - 60.78

6. अपग्रेडेड हाई स्कूल बालीबांध - 36.54 - 46.15

7. अपग्रेडेड हाई स्कूल चाकड़ी - 33.93 - 39.08

8. अपग्रेडेड हाई स्कूल पुनगोड़ा - 33.33 - 33.33

9. अपग्रेडड हाई स्कूल जुगीशोल उर्दू - 33.33 - 57.14

10. पंजाब कन्या रिफ्यूजी कॉलोनी - 32.65 - 57.81

11. अपग्रेडेड हाई स्कूल लायलम - 31.58 - 52.38

12. अपग्रेडेड हाई स्कूल मोहुलीशोल - 31.48 - 55.88

13. अपग्रेडेड हाई स्कूल जोड़ाम - 30.43 - 63.16

14. अपग्रेडेड हाई स्कूल हरमाडीह - 26.67 - 33.33

15. विद्या निकेतन हाई स्कूल हल्दीपोखर - 24.12 - 53.49

16. अपग्रेडेड हाई स्कूल गोबरघुसी - 23.86 - 40.59

17. प्रोजेक्ट हाई स्कूल पोटका - 23.14 - 66.07

18. हाई स्कूल केंदाडांगरी - 22.81 - 58.62

19. हाई स्कूल भालकी - 20.00 - 50.00

20. अपग्रेडेड हाई स्कूल नारायणपुर - 20.00 - 100

21 . अपग्रेडेड हाई स्कूल रेरुआ - 17.65 - 33.33

22. अपग्रेडेड हाई स्कूल भुरसागुटू - 15.38 - 66.67

23. अपग्रेडेड हाई स्कूल रांगामाटिया - 12.50 - 44.44

24. अपग्रेडेड हाई स्कूल जामडीह - 07.14 - 50.00

25. बीबीएएच हाई स्कूल कटुशोल - 00.00 - 78.57

26. अपग्रेडेड हाई स्कूल मंगरू - 00.00 - 100

--------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.