कम पोषाहार मिलने पर प्रसूता महिलाओं का प्रदर्शन
संसू पोटका जमशेदपुर प्रखंड की हितकू पंचायत के गोड़डीह में गर्भवती महिलाओं ने गुरु
संसू, पोटका : जमशेदपुर प्रखंड की हितकू पंचायत के गोड़डीह में गर्भवती महिलाओं ने गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाएं निर्धारित मापदंड से कम पोषाहार दिए जाने से नाराज थीं। उन्होंने जमशेदपुर प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। विरोध प्रदर्शन कर रही रेशम महतो, सारथी महतो, संगीता सरदार, प्रमिला भूमिज व ग्रामीण अनिरुद्ध महतो बताया कि पोषाहार केंद्रों पर मकर पर्व से पर्वू गुड़, चावल व दाल बंटना था। इनलोगों ने सेविका-सहायिकाओं पर जानबूझकर 22-23 जनवरी को पोषाहार बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तो मकर पर्व के बाद पोषाहार दिया गया दूसरी निर्धारित मापदंड से भी कम अनाज दी गयी। इससे आक्रोशित महिलाओं ने गुरुवार को पोषाहार केंद्र के बाहर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। विरोध-प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में चांदमुण्ी सिंह, रीणा महतो, सारथी भूमिज, अनूष्का भूमिज, पावडा टूडू, सोनाली सरदार, दुर्गा टुडू, मीरा सरदार, सुभाषनी भूमिज सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं।
हाड़ीराम की पुण्यतिथि पर 78 यूनिट रक्त संग्रह
पोटका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हाडीराम सरदार की 13वी पुण्यतिथि गुरुवार को चाकड़ी पंचायत के गाडासाई में मनाई गई। हाडीराम सरदार स्मृति समिति, गाडासाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया। जहां 78 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। आयोजित समारोह को हाडीराम सरदार के पुत्र मनोज सरदार ने भी संबोधित किया। रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि खून की कमी से किसी की मौत न हो यही सोचकर पिता की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। मौके पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, जेपीपी नेता शकर मुंडा, जिला परिषद चंद्रावति महतो, सुनील महतो दुखनीमय सरदार, डाँ.एके लाल, गणेश सरदार, महावीर मुर्मू, जयहरि मुंडा, बबलू दास, शैलेन सरदार, बबलू चौधरी आदि मौजूद थे।