Move to Jagran APP

जमशेदपुर में रोजाना दो थाना क्षेत्र में होगी मास्क की जांच, पकडे गए तो जाएंगे कैंप जेल

कोविड गाइडलाइन के हो रहे उल्लंघन को देखते हुए सप्ताह के सातों दिन रोजाना दो थाना क्षेत्रों में मास्क चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जांच दो पालियों में होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 12 Jul 2021 05:43 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jul 2021 09:01 AM (IST)
जमशेदपुर में रोजाना दो थाना क्षेत्र में होगी मास्क की जांच, पकडे गए तो जाएंगे कैंप जेल
भीड़-भाड़वाले इलाके में विशेष कर सघन जांच की जाएगी।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जिला उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश के अनुसार कोविड गाइड लाइन के हो रहे उल्लंघन को देखते हुए सप्ताह के सातों दिन रोजाना दो थाना क्षेत्रों में मास्क चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जांच दो पालियों में होगी।

loksabha election banner

भीड़-भाड़वाले इलाके में विशेष कर सघन जांच की जाएगी। जो उल्लंघन करते पकड़े जाएंगे उन्हें सीधे बिष्टुपुर मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के कैंप में लाया जाएगा। सभी की काेविड जांच कराई जाएगी। इसके लिए कैंप में लैंब टेक्नीशियनों को प्रतिनियुक्ति का आदेश सिविल सर्जन को दिए गए हैं। सोमवार को साकची और सीतारामडेरा, मंगलवार को कदमा और सोनारी, बुधवार को जुगसलाई और बिष्टुपुर, गुरुवार को गोलमुरी व सिदगाेड़ा, शुक्रवार को आजादनगर, मानगो और उलीडीह, शनिवार को बिरसानगर और टेल्को और रविवार को बागबेड़ा व परसुडीह थाना क्षेत्र में अभियान चलेगा।

टाटा स्टील कर्मियों को लोयला स्कूल में मिलेगा वैक्सीन

टाटा स्टील के कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अब तक टीएमएच नर्सिंग हॉल में वैक्सीन मिलता था। लेकिन 12 जुलाई की सुबह नौ बजे से सभी को लोयला स्कूल में वैक्सीन दिया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों और उनके आश्रितों को वैक्सीन के लिए अपना स्लॉट बुक करने की अपील की है। वैक्सीन लेने के लिए आते समय कर्मचारियों को अपने साथ आरएफआइडी गेटपास और आश्रितों को मेडिकल बुक साथ रखने को कहा गया है।

अक्षेस की उड़नदस्ता टीम ने बिना मास्क पहने लोगों से वसूला 25000 रुपये का जुर्माना

जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के आदेश के बाद बिना मास्क पहनने वालों के खिलाफ उड़नदस्ता टीम सोनल सिंह चौहान के नेतृत्व द्वारा साकची बाजार में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जिन्होंने मास्क नहीं पहन रखा था उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान बाजार में बिना मास्क पहले 50 लोगों से 500-500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस तरह बिना मास्क के बाजार में खरीददारी कर रहे 25000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उड़नदस्ता टीम द्वारा बाजार में मास्क चेकिंग के साथ जुर्माना वसूली करने की जानकारी मिलते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बिना मास्क पहने लोग जुर्माना से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए उड़नदस्ता टीम द्वारा लगातार विभिन्न बाजारों में लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद देखा जा रहा है कि लोग कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं एवं लापरवाही बरत रहे हैं। इसी के मद्देनजर जमशेदपुर अक्षेस की ओर से अभियान चलाया गया। मास्क जांच अभियान में नगर प्रबंधक सोनल सिंह, विनोद तिवारी, केशव प्रसाद, मनीष कुमार एवं सिकंदर कुमार आदि शामिल थे।

15 दिनों में देना होगा मेडिकल प्रमाण पत्र

काेल्हान विश्वविधालय व उसके अधीन कॉलेजों में कार्य करने वाले सेवानिवृत कर्मचारीयों को आगामी 15 दिनों के भीतर में मेडिकल प्रमाण पत्र देना होगा। इसको लेकर कोल्हान विश्विविधालय के कुलपति ने आदेश जारी किया है। इस संबध में बताया जाता है कि कोल्हान विश्वविधालय एवं उनके अधीन चलने वाले कॉलेजों में लगभग 70 से ज्यादा अनुबंध पर सेवानिवृत कर्मचारियों के द्वारा काम किया जाता है। उनका 11 माह का रिनुअल विश्वविधालय के द्वारा कर दिया गया है। लेकिन सारे कर्मचारियों को आगामी 15 दिनों के भीतर में सरकारी चिकित्सक से अपना मेडिकल सर्टिफिकेट प्रदान करने को कहा गया है। विश्वविधालय के द्वारा इसको लेकर महाविधालय को गंभीरता पूर्वक कार्य करने का निर्देश प्रदान किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.