Move to Jagran APP

ई-रिक्शे पर 15 दूल्हे पहुंचेंगे ब्याह रचाने

25 को समाधान के मंडप में होगा 15 बेटियों का भव्य सामूहिक विवाह।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 07:27 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 07:27 PM (IST)
ई-रिक्शे पर 15 दूल्हे पहुंचेंगे ब्याह रचाने
ई-रिक्शे पर 15 दूल्हे पहुंचेंगे ब्याह रचाने

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : 25 नवंबर को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल मैदान में समाधान संस्था के मंडप में गरीब व अभिवंचित वर्ग के 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। एक दिन पूर्व 24 नवंबर को विधिपूर्वक हल्दी, मेहंदी एवं संगीत की रस्म होगी। यह जानकारी 'समाधान' के पदाधिकारियों ने बुधवार को साकची स्थित एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।

loksabha election banner

अध्यक्ष पूनम विग ने बताया कि 25 नवंबर को बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जोड़ों को आशीष देंगी। वहीं विवाह की पूर्व संध्या पर शहर की कई महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। संगीत संध्या में उपायुक्त अमित कुमार एवं एसएसपी अनूप बिरथरे मुख्य अतिथि होंगे।

संस्था के संरक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि सामूहिक विवाह का यह लगातार चौथा वर्ष है। दहेज़ प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध समाधान लोगों के मध्य जागरूकता लाने का प्रयास कर रही है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए चार पहिया वाहन की जगह इस बार ई-रिक्शा पर सवार 15 दूल्हों की बारात विवाह मंडप तक पहुंचेगी। विवाह के दौरान लजीज व्यंजनों का भी प्रबंध संस्था की ओर से किया गया है। इस वर्ष समाधान द्वारा गोद लिए गए गांव खड़ियाकोचा के भी एक जोड़े का विवाह सामूहिक विवाह में संपन्न होगा। विगत तीन वर्षो में सामूहिक विवाह के दरम्यान परिणय सूत्र में बंधे जोड़े भी अपना वैवाहिक वर्षगाठ मनाएंगे।

--

चयनित वैवाहिक जोड़े

-काशीनाथ सरदार (नागाडीह) संग गुरुबारी सरदार (बड़ा गम्हरिया)

-प्रदीप कर्मकार (हरहरगुट्टू) संग रूमा लोहार (सरायकेला)

-सुखदेव पान (चाईबासा) संग शकुंतला पात्रा (चाईबासा)

-नवीन कुमार मुंडा (बागुननगर) संग सरिता पारिया (सीतारामडेरा)

-रवि प्रसाद (रामनगर) संग सोनिया मुंडा (रामनगर, कदमा)

-सोनू सिंह यादव (सीतारामडेरा) संग शिल्पा कुजूर (सीतारामडेरा)

-विवेक भुइया (सीतारामडेरा) संग कुंती कुमारी (सीतारामडेरा)

-रंजीत सरदार (पोटका) संग रेणुका सरदार (घाघीडीह)

-घनश्याम केसरी (दोंकासाई) संग तपस्विनी पात्रा (दोंकासाई)

-डोगर पारिया (बरकुंडिया) संग कैरिबान सिंह (हरिणा)

-राम पारिया (कुर्सी) संग राखी देवगण (बरकुंडिया)

-रवि पान (दलकी) संग रीना दास (बड़ा लगिया)

-निमाई सबर (खड़ियाकोचा) संग मंजरी (खड़ियाकोचा)

-मदन कुमार दास (बड़ा लागिया) संग गीता पान (झींकपानी)

-नेदया चटोम्बा (हाट गम्हरिया) संग सुरु पूर्ति (नुवामुंडी)

--

ये थे मौजूद

पत्रकार वार्ता के दौरान बीना खीरवाल, पूनम साहू, कुलजीत सदाना, अंकित आनंद, अमरजीत सिंह राजा, अंजली सिंह, आशीष गुलाटी, हरजीत भाटिया, सरबजीत सिंह, सुनीता सचदेव, अमिता महेंद्रु समेत संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.