Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : भाजपा में मुख्यमंत्री के क्षेत्र से कोई नहीं, सरयू की सीट से कई दावेदार; जानिए कहां से कौन कर रहा दावा

Jharkhand Assembly Election 2019. भाजपा में मुख्यमंत्री के क्षेत्र से कोई नहीं जबकि मंत्री सरयू की सीट से कई दावेदार सामने आ गए हैं। जानिए कहां से कौन कर रहा दावेदारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 09:08 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 02:15 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : भाजपा में मुख्यमंत्री के क्षेत्र से कोई नहीं, सरयू की सीट से कई दावेदार; जानिए कहां से कौन कर रहा दावा
Jharkhand Assembly Election 2019 : भाजपा में मुख्यमंत्री के क्षेत्र से कोई नहीं, सरयू की सीट से कई दावेदार; जानिए कहां से कौन कर रहा दावा

जमशेदपुर, जासं। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की बाढ़ सी आ गई है। चुनाव लडऩे की इच्छा जताने वाले भाजपा से भी कम नहीं हैं। जहां तक भाजपा की बात है तो मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी से एक भी उम्मीदवार नहीं है, जबकि मंत्री सरयू राय की जगह टिकट पाने के लिए कई दावेदार सामने आए हैं।इनमें भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विनोद सिंह, रामबाबू तिवारी व नंदजी प्रसाद तो हैं ही, सीबीएमडी के मनोज कुमार सिंह की चर्चा भी चल रही है।

prime article banner

जुगसलाई : इस बार भाजपा में सबसे ज्यादा दावेदारी जुगसलाई सीट से हो रही है, जबकि यह सीट गठबंधन के तहत आजसू के पास है। चूंकि अभी तक गठबंधन की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है, लिहाजा यह चर्चा जोरों पर है कि इस बार जुगसलाई से भाजपा उम्मीदवार दे सकती है। बहरहाल जुगसलाई से भाजपा के टिकट पर जिन लोगों ने चुनाव लडऩे की इच्छा जतायी है, उनमें विमल बैठा, रीतिका मुखी, पोरेश मुखी, भास्कर मुखी, नीलू मछुआ, हरि मुखी, मुचीराम बाउरी के बाद पूर्व विधायक मंगल राम के पुत्र शैलेश शैल भी हैं। 

पोटका : पोटका विधानसभा क्षेत्र से मेनका सरदार भाजपा की विधायक हैं, लेकिन इस बार यहां से राजू सरदार व खेलाराम बेसरा ने भी भाजपा का टिकट पाने के लिए आवेदन दिया है। वैसे इस बात की संभावना कम है कि मेनका सरदार की जगह किसी अन्य को भाजपा टिकट देगी।

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में मौजूदा विधायक कुणाल षाड़ंगी के झामुमो से भाजपा में आने के बाद विकट स्थिति हो गई है। इस सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी और समीर महंती प्रबल दावेदार हैं। ऐसे में भाजपा इन दोनों में से किसे टिकट देगी, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। वैसे इन दोनों के अलावा सरोज महापात्रा का नाम भी सामने आया है।

घाटशिला : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से फिलहाल लक्ष्मण टुडू विधायक हैं। चर्चा है कि पार्टी दोबारा इन्हें लड़ाना चाहती है। कुछ उम्मीदवार हैं, लेकिन वे अभी सामने नहीं आना चाहते हैं।

कांग्रेस में पूर्वी से 25, तो पश्चिम से एक दर्जन

 भाजपा में भले ही मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस में 25 दावेदार सामने आए हैं। कांग्रेस की प्रदेश कमेटी की बैठक में इस बात का खुलासा हुआ है। मंगलवार को दिल्ली में बैठक होनी है।

फिलहाल जमशेदपुर पूर्वी से 11 उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। इनमें आनंद बिहारी दुबे के अलावा इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश्वर पांडेय, मालिकाना हक के लिए आंदोलन करने वाले मुन्ना शर्मा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र झा उर्फ नट्टू झा, जिला उपाध्यक्ष एलबी सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के प्रभारी परविंदर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी अपर्णा गुहा, यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव ज्योतिष यादव व जिला महामंत्री सरदार गुरदीप सिंह शामिल हैं।

जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना समेत कई दावेदार

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩे वालों में बन्ना गुप्ता तो हैं ही, उनके अलावा एक दर्जन दावेदार सामने आए हैं। इनमें इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह असंगठित कांग्रेस कामगार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सह जुस्को श्रमिक यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, जोनल को-आर्डिनेटर अशोक चौधरी, कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शफी अहमद खान, कांग्रेस अनुशासन समिति के प्रदेश समन्वयक रियाजुउद्दीन खान, फिरोज खान, अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष शाकिर खान, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि अंसार खान, कोल्हान ओबीसी प्रकोष्ठ के समन्वयक धर्मेंद्र सोनकर, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उषा यादव शामिल हैं।

झामुमो के टिकट पर चुनाव लडऩे वाले दावेदारों की संख्या बढ़ी

झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लडऩे के इच्छुक दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन हॉल में झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन की अध्यक्षता में हुई। मौके पर चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान चुनाव लडऩे वाले दावेदारों पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव लडऩे वाले दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब मिले आवेदनों के अनुसार सबसे अधिक दावेदार जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के हैं। यहां से कुल दस आवेदन जिला समिति को मिले हैं। इसके बाद पोटका से चुनाव लडऩे के इच्छुक कुल नौ लोगों ने आवेदन दिए हैं। इसी प्रकार जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी से तीन-तीन और बहरागोड़ा और घाटशिला से दो-दो आवेदन जिला समिति को मिले हैं। सभी आवेदनों को केंद्रीय समिति के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां से टिकट का आवंटन होना है।

आजसू पार्टी आज से लेगा आवेदन

आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी मंगलवार से चुनाव लडऩे वाले इच्छुक नेताओं से आवेदन जमा लेगी। जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि केंद्रीय समिति के दिशा निर्देश के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी, लेकिन हर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं की उत्सुकता के कारण मंगलवार से आवेदन जमा लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आजसू पार्टी केंद्रीय समिति की बैठक सात या आठ को होने वाली है। बैठक में चुनाव के लिए रणनीति बनाई जाएगी और कई निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बहरागोड़ा और घाटशिला के नेता व कार्यकर्ता चुनाव को लेकर काफी उत्सुक हैं। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र तो उनके खाते में है ही।

झाविमो के टिकट पर जमशेदपुर पश्चिम से दो दावेदार

जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर चुनाव लडऩे के लिए सोमवार को दो आवेदन मिले। पार्टी के जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह ने बताया कि मंगलवार को रांची में केंद्रीय समिति की बैठक में चुनाव को लेकर राय मशविरा किया जाएगा। हो सकता है कि पार्टी झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में अकेले चुनाव लड़े। मंगलवार की बैठक के बाद ही सभी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के इच्छुक दावेदारों के आवेदन जमा लिए जाएंगे। वैसे सोमवार को जमशेदपुर पश्चिमी विस क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए पार्टी के कला-संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष प्रमोद मालाकार और कदमा मंडल अध्यक्ष बच्चे लाल भगत ने आवेदन जमा कराया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.