MURDER : मानगो के युवक की चांडिल में हत्या, दोस्त हिरासत में Jamshedpur News
एक दिन पूर्व दोस्त के साथ निकले जमशेदपुर मानगो जवाहनगर रोड नंबर चार निवासी मोहित प्रसाद का शव बुधवार की सुबह दलमा की ओर जानेवाली सड़क के समीप बरामद किया गया।
जमशेदपुर (जेएनएन)। एक दिन पूर्व दोपहर को अपने दोस्त के साथ निकले जमशेदपुर मानगो थाना के जवाहनगर रोड नंबर चार निवासी मोहित प्रसाद का शव बुधवार की सुबह दलमा की ओर जानेवाली सड़क के समीप बरामद किया गया।
किसी ने मोहित की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मोहित के उस दोस्त को हिरासत में लिया है जिसके साथ वह एक दिन पूर्व अपने घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नही लौटा। परिजनों से उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पूरी रात वह नहीं लौटा। बुधवार की सुबह मोहित का शव पुलिस ने भूतनाथ होटल के बगल दलमा की और जाने वाली सड़क से बरामद किया।
शव मिलनेवाले स्थान के समीप ही उसकी बाइक खड़ी पाई गई। पुलिस ने मामले की तफतीश शुरू करने के साथ ही मोहित के मित्र राजा सिंह को हिरासत में लिया है।
एक दिन पूर्व दोपहर एक बजे निकला था राजा सिंह
मृतक के भाई शत्रुघन सिंह ने बताया कि उसका भाई मोहित मानगो निवासी राजा सिंह के साथ मंगलवार दोपहर 1 बजे निकला था। भाई से शाम 7 बजे फ़ोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद वह वापस नही लौटा।
बुधवार सुबह उनके परिचित ने जानकारी दी कि भाई मोहित का शव दलमा जाने वाली सड़क पर मिला है। पुलिस शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिये सरायकेला ले गई। भाई की हत्या किसने और क्यों कि इसकी जानकारी है। शत्रुधन के अनुसार उसके भाई मोहित का किसी से कोई विवाद नही था।