मानगो नगर निगम ने क्षेत्र के सभी पंडालों में किया सैनिटाज
कार्यपालक पदाधिकारी रवींद्र गागराई क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया।
जासं, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख पंडालों का आज सैनिटाजर व ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव किया गया। यह कार्य मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी रवीन्द्र गागराई खुद अपने देखरेख में कराया। इस दौरान मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी रवींद्र गागराई क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में विशेष पदाधिकारी द्वारा नारायण पंडाल, बाजपेई पंडाल, बूढ़ा मंडल पंडाल, मानगो पुल के पास दत्ता पंडाल, ट्रांसपोर्ट नगर के पास के दुर्गापूजा पंडाल, गांधी मैदान दुर्गापूजा पंडाल, जवाहर नगर रोड नंबर 16 दुर्गा पूजा पंडाल , पारडीह चौक दुर्गा पूजा पंडाल, अमरेंदर पासवान दुर्गा पूजा पंडाल, सुमन होटल के पास दुर्गा पूजा पंडाल, कालिदी बस्ती दुर्गापूजा पंडाल का भ्रमण किया। इस अवसर पर नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार, निशांत कुमार, राहुल कुमार, दिनेश्वर यादव, प्रधान सहायक चंडी चरण गोस्वामी, अंशु कुमार, राजेश कुमार, जीतू कुमार, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।