Move to Jagran APP

मानगो में सीवर व कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 का परिणाम घोषित हो गया है। एक से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों में जहां जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति पूरे प्रदेश में प्रथम है तो देश में 12वें स्थान पर।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 08:02 PM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 08:40 PM (IST)
मानगो में सीवर व कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं
मानगो में सीवर व कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं

जासं, जमशेदपुर : स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 का परिणाम घोषित हो गया है। एक से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों में जहां जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति पूरे प्रदेश में प्रथम है तो देश में 12वें स्थान पर। इसी तरह 25-50 हजार जनसंख्या वाले नगरों में जुगसलाई नगर परिषद को पूरे झारखंड में प्रथम रही, जबकि जमशेदपुर के तीसरा नगर निकाय मानगो इसमें पिछड़ गई। मानगो को झारखंड में चौथा नंबर तो देश में 149 वें रैंकिग पर चला गया। इसका सबसे बड़ा कारण है मानगो की बदहाल सीवर और कचरा प्रबंधन का कोई व्यवस्था नहीं होना है।

loksabha election banner

------

मानगो नगर निगम का पिछड़ने का सबसे बड़ा कारण

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के दौरान मानगो नगर निगम में सर्वेक्षण के दौरान प्रमुख प्रश्नों में लोगों से लिए गए फीडबैक में 6000 अंकों में 2884.45 अंक मिला। वहीं सर्विस लेवल में भी सुधार की जरूरत है। स्वच्छ सर्वेक्षण में सर्विस लेवल प्रोग्रेस में मानगो नगर निगम को सुधार की जरूरत है। 2400 अंक वाले इस सर्वेक्षण में एक तिहाई जल संरक्षण के हैं।

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय कहते हैं कि जल संरक्षण में मिलने वाले अंक नहीं मिल पाए। मानगो नगर निगम के पास अपना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं है। इसके अलावा कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं होने रैंकिग में पिछड़ने का सबसे बड़ा कारण रहा। वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम का सही ढंग से लागू नहीं हो पाया है।

----- डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था प्रभावी नहीं रही मानगो नगर निगम ने अपने क्षेत्र में कूड़ा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी नहीं बनाना भी एक बड़ा कारण रहा है रैंकिग में पिछड़ने का। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन लागू किया गया है। कई क्षेत्रों में निगम के सफाई कर्मचारी और कई जगहों पर जनसहयोग नहीं मिलने के कारण इसमें लापरवाही हो रही है। यही कारण है कि मानगो की सड़कों व गलियों में कूड़ा लगा रहता है। अब तक मानगो में गीला व सूखा कचरा का उठाव सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय कहते हैं कि इस वर्ष कुछ कमियां के कारण रैंकिग नहीं ला पाए, लेकिन आने वाले वर्ष में रैंकिग में सुधार होगा।

-----

क्या कहते हैं लोग

स्वच्छता रैंकिग में हम कोई स्थान नहीं ला पाएं। इसके लिए मानगो नगर निगम तो जिम्मेदार है ही साथ में आम जनता भी अपनी भागेदारी सही ढंग से नहीं निभाती है। स्वच्छता रैंकिग में सुधार के लिए मैन पावर बढ़ाने के साथ ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था करनी चाहिए।

-रामसिंह कुशवाहा, डिमना रोड मानगो

----

रैंकिग सुधारने के लिए स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करना होगा। मानगो नगर निगम को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ ही घर-घर से कचरा उठाव को प्राथमिकता देना होगा।

- उपेंद्र नाथ सेन, मानगो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.