Move to Jagran APP

मानगो में स्वच्छ भारत मिशन पर रहेगा विशेष फोकस

शुक्रवार को मानगो अक्षेस के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय की अध्यक्षता में मीटिंग की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 09:15 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 09:15 AM (IST)
मानगो में स्वच्छ भारत मिशन पर रहेगा विशेष फोकस
मानगो में स्वच्छ भारत मिशन पर रहेगा विशेष फोकस

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शुक्रवार को मानगो अक्षेस के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर बैठक हुई। इसमें 31 जनवरी 2020 तक मानगो नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई आदि कार्य पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी सफाई संवेदकों को मानगो नगर निगम के सभी वार्ड में साफ सफाई व सिटीजन फीडबैक के लिए सभी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी को प्रति दिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके साथ ही मानगो नगर निगम में कार्यरत आश्रयगृह के संचालक फूरिडा एवं सृष्टि के सभी कर्मियों के साथ बैठक किया गया। इसमें आश्रयगृह के संचालकों को सभी कर्मियों को ड्रेस, यूनिफार्म देने का निर्देश दिया गया। प्रतिदिन फुटपाथ, चौक चौराहों आदि स्थानों से बचाव कार्य रेसक्यु कार्य कर आश्रयगृह में ले जाने वाले की सूची कार्यालय में उपलब्ध कराया जाए। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय की अध्यक्षता में जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें मानगो नगर निगम द्वारा संचालित स्वंय सहायता समूह के सात सदस्यों का चयन किया गया। इस अवसर पर नगर मिशन प्रबंधक निर्मल कुमार, नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार, निशांत कुमार, दिनेश्वर यादव, अनय कुमार, अनामिका, चंडी चरण गोस्वामी, मनीष दत्ता, रवि कुमार, मनोज खाखा, चंदन कुमार, फुरिडा के संचालक भास्कर कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

स्वच्छ सर्वेक्षण में 24604 फीडबैक देकर जमशेदपुर अक्षेस झारखंड में प्रथम : केंद्रीय शहरी और आवास मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2020 का ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) की टीम लगातार बाजार, चौक चौराहों, मॉल व दुकान में जाकर आम जनता से फीडबैक ले रही है। अक्षेस के सिटी मैनेजर रवि भारती ने बताया कि शुक्रवार तक जमशेदपुर अक्षेस 24604 लोगों का फीडबैक लेकर पूरे झारखंड में प्रथम है। जमशेदपुर के बाद धनबाद व तीसरे नंबर पर राजधानी रांची शामिल है।

रवि भारती ने बताया कि आम लोग हेल्प लाइन नंबर 1969, स्वच्छता एप, कॉल के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के पोर्टल और वोट फार योर सिटी एप से अपना फीडबैक देकर शहर को नंबर वन बना सकते हैं। सिटी कोई भी अपना मोबाइल नंबर देकर फीडबैक दे सकते हैं। इससे आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। आठ में से पाच सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब आप आसानी से दे सकते हैं। इसके अलावा केंद्रीय टीम सफाई से जुड़े तीन सवालों के जवाब भी पूछ सकती है जिसका जवाब अपने अनुभव के आधार पर दे सकते हैं। बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण की जागरूकता के लिए जगह-जगह होर्डिग लगाई गई हैं। होर्डिग में प्लास्टिक प्रदूषण, स्वच्छता हीरो, वोट फार जमशेदपुर, अपने शहर को नंबर वन बनाने संबंधी संदेश आम जनता के बीच संदेश दिया जा रहा है। अपने शहर के लिए फीडबैक 31 जनवरी तक दे सकते हैं।

17 जनवरी तक झारखंड के प्रमुख शहरों का फीडबैक :

जमशेदपुर - 24604

धनबाद - 17822

रांची - 10069

मानगो - 1521

जुगसलाई - 597


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.