Move to Jagran APP

Bengal Assembly Election, Madhupur By Election Result: बंगाल में ममता की वापसी एवं मधुपुर उपचुनाव में जेएमएम की जीत, अर्जुन मुंडा ने दीदी को दी बधाई

Bengal Assembly Election Madhupur By Election Result पश्चिम बंगाल में टीएमसी की शानदार जीत एवं ममता बनर्जी की सत्ता में वापसी के साथ झारखंड के मधुपुर उपचुनाव में भाजपा ही हार से झारखंड के जमशेदपुर में कहीं खुशी-कहीं गम का आलम है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 06:28 PM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 09:30 AM (IST)
Bengal Assembly Election, Madhupur By Election Result: बंगाल में ममता की वापसी एवं मधुपुर उपचुनाव में जेएमएम की जीत, अर्जुन मुंडा ने दीदी को दी बधाई
कांग्रेस भी बंगाल चुनाव में दुर्गति को नजरअंदाज कर भाजपा की हार में ही खुश है।

जमशेदपुर, जेएनएन। पश्चिम बंगाल में टीएमसी की शानदार जीत एवं ममता बनर्जी की सत्ता में वापसी के साथ झारखंड के मधुपुर उपचुनाव में भाजपा ही हार से झारखंड के जमशेदपुर में कहीं खुशी-कहीं गम का आलम है। बंगाल झारखंड का पडोसी राज्य है एवं वहां के राजनीतिक घटनाक्रमों का खासा प्रभाव यहां की राजनीति पर भी दिखता है।

loksabha election banner

बंगाल चुनाव में जेएमएम भी किस्मत आजमाती रही है। इस बार झामुमो ने भाजपा की राह रोकने के लिए ममता बनर्जी की पार्टी के लिए मैदान छोड दिया था। जबकि झारखंड में सुदेश महतो की अगुवाइ वाली आजसू पार्टी ने भाजपा को समर्थन दिया था। झारखंड के भाजपा, आजसू पार्टी एवं जेएमएम के बडे नेताआें ने सभाएं बंगाल में की थी। केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पूरे दमखम के साथ झारखंड से सटे बंगाल के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए दर्जनों सभाएं की। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के साथ अन्य नेताआें ने भी बडा दम लगाया। अर्जुन मुंडा तो प्रचार के दौरान कोरोना पाॅजिटिव भी हो गए।

जेएमएम संग कांग्रेस भी खुश

बंगाल में ममता बनर्जी की वापसी का जनादेश मतदाताआें ने सुनाया तो झारखंड के मधुपुर उपचुनाव में जेएएम प्रत्याशी हफीजुल अंसारी ने भाजपा के हर दांव को दरकिनार करते हुए जीत दर्ज की। यह झारखंड के तीसरे उपचुनाव में भाजपा की हार है। परिणाम के बाद भाजपा खेमे में उदासी है वही जेएमएम खुश। जेएमएम के साथ उसकी सहयोगी कांग्रेस भी बंगाल चुनाव में दुर्गति को नजरअंदाज कर भाजपा की हार में ही खुश है।

बंगाल चुनाव में ममता की जीत पर चाईबासा में समर्थक झूमे

बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत से चाईबासा में भी ममता बनर्जी को चाहने वालों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने तरीके से जश्न मनाया। बंगाल से जुड़े लोग और राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले घर पर सुबह 8 बजे से टीवी खोलकर बैठ गये थे। जैसे-जैसे रुझान आते रहे, वैसे-वैसे लोगों की धड़कनें तेज होने लगी थीं। दोपहर 1 बजे तक यह तय हो गया कि बंगाल में एक बार फिर से ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। शाम चार बजते-बजते सारी स्थितियां स्पष्ट हो गयीं तो पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुख्यालय में टीएमसी के अध्यक्ष महेंद्र जामुदा, प्रदेश के महासचिव राधा मोहन बनर्जी,चाईबासा के नगर अध्यक्ष विशाल कुमार निषाद, अमित कर, इन्दु शेखर तिवारी, मोहम्मद सलीम, अफजल कुरेशी, जेम्स एडवर्ड सोय एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनायी और एक-दूसरे को मिठाई खिलायी। कहा कि हम लोग पहले से खेला होबे की उम्मीद कर रहे थे। बंगाल में खेला हो भी गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.