Move to Jagran APP

दीपावली के अवसर पर रंगोली बनाएं, ईनाम जीतें Jamshedpur News

कला-संस्कृति को समर्पित संस्था संस्कार भारती दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है। यह आयोजन सिर्फ जमशेदपुर के लोगों के लिए है। प्रतियोगिता की संयोजक पूरबी घोष ने बताया कि प्रतियोगिता 15 नवंबर यानी रविवार को शाम चार...

By Vikram GiriEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 12:52 PM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 12:52 PM (IST)
दीपावली के अवसर पर रंगोली बनाएं, ईनाम जीतें Jamshedpur News
दीपावली के अवसर पर रंगोली बनाएं, ईनाम जीतें । जागरण

जमशेदपुर (जासं) । कला-संस्कृति को समर्पित संस्था संस्कार भारती दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है। यह आयोजन सिर्फ जमशेदपुर के लोगों के लिए है। प्रतियोगिता की संयोजक पूरबी घोष ने बताया कि प्रतियोगिता 15 नवंबर यानी रविवार को शाम चार से पांच बजे तक होगी। इसमें प्रतिभागियों को जूम एप पर रंगोली बनाते हुए लाइव दिखाना होगा। जब रंगोली बन जाए, तो उसकी फोटो खींचकर वाट्सएप नंबर 9334633737 पर नाम-पता व फोन नंबर लिखकर भेज देना है।

loksabha election banner

प्रतियोगिता के समापन पर निर्णायक मंडल मिली प्रविष्टियों में से चुनकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार की घोषणा करेगी। सभी विजेताओं के ईनाम उनके घर पर भेज दिए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को संस्कार भारती जमशेदपुर इकाई का ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जूम मीटिंंग का आइडी 5705237070 और पासकोड 12345 होगा। प्रतियोगिता पूरी तरह निश्शुल्क है। पूरबी घोष ने बताया कि संस्कार भारती विभिन्न पर्व-त्योहार पर इस तरह का आयोजन करती रहती है। इसी कड़ी में पहली बार ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोग अपने पर्व-त्योहार मनाते हुए भारतीय कला-संस्कृति में योगदान दे सकें।

लखनऊ में रखी गई थी संस्कार भारती की नींव

संस्कार भारती की स्थापना ललित कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय चेतना लाने का उद्​देश्य रखकर की गई थी। इसकी स्थापना 1981 को लखनऊ में की गई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में इसकी इकाई 1988 में की गई। जमशेदपुर इकाई की अध्यक्ष डॉ. जूही समर्पिता व मंत्री अनिता सिंह हैं। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष डॉ. मुदिता चंद्रा, डॉ. शकुंतला पाठक व शत्रुघ्न सिंह, संगठन मंत्री डॉ. रागिनी भूषण, कोषाध्यक्ष निशि श्रीवास्तव, सहकोषाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी झा, साहित्य विधा प्रमुख डॉ. आशा गुप्ता, सहायक अर्पणा सिंह, संगीत विधा प्रमुख कृष्णा सिन्हा व सहायक नीलांबर चौधरी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.