Move to Jagran APP

Maha shivratri 2021 : महाशिवरात्रि पर मंदिरों में आस्था का ज्वार, ये है कोल्हान क हाल

Maha shivratri 2021. महाशिवरात्रि को लेकर कोल्हान का माहौल भक्तिमय हो गया है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में स्थापित शिवलिंगों पर श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं। कई स्थानों पर कलश यात्रा भी निकाली गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 01:00 PM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 09:51 PM (IST)
Maha shivratri 2021 : महाशिवरात्रि पर मंदिरों में आस्था का ज्वार, ये है कोल्हान क हाल
कीताडीह गौरीमंदिर में भगवान शिव का कल्याणम और रूद्राभिषेक होगा।

जमशेदपुर, जासं। Maha shivratri 2021  महाशिवरात्रि को लेकर कोल्हान का माहौल भक्तिमय हो गया है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में स्थापित शिवलिंगों पर श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं। कई स्थानों पर कलश यात्रा भी निकाली गई। मानगो रामनगर शिव मंदिर से शिव मंदिर समिति और अनुकृति संस्था की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। लगभग 250 महिलाओं ने इस कलश यात्रा में भाग लिया।

prime article banner

यह यात्रा मानगो शिव मंदिर से प्रारंभ होकर शंकोसाई होते हुए मानगो स्वर्णरेखा नदी घाट तक पहुंची। यह कलश में जलभर कर महिलाएं पुन: रामनगर शिव मंदिर पहुंचीं और कलशों को मंदिर परिसर में रखा गया। इस दौराना बाबा भोले के जयकारे लगते रहे। मानगो के अन्य मंदिरों में भी जलाभिषेक हुआ। इधर,आंध्र भक्त राम मंदिर बिष्टुपुर में भक्त सुबह से ही शिवलिंग में जलाभिषेक कर रहे हैं। यहां शाम 6 बजे से सुधाकर एंड टीम द्वारा भजन संगीत का कार्यक्रम किया जाएगा। रात्रि 9.30 बजे से मन्दिरम के पुरोहित के संतोष कुमार एवम अन्य 10 अतिथि पुरोहितों द्वारा रात्रि 2 बजे तक विभिन द्रव्यों से अभिषेक (महारुद्राभिषेक) किया जाएगा।

शिव का कल्याणम और रूद्राभिषेक

कीताडीह गौरीमंदिर में भगवान शिव का कल्याणम और रूद्राभिषेक होगा। लक्ष्मीनाथ परमहंस गोस्वामी मंदिर में महिलाओं द्वारा शिव का पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना की जा रही है। एक साल भक्त मंदिरों में पूजा अर्चना करने उमड़े हैं। इसके लिए मंदिर कमेटियों ने भी विशेष व्यवस्था की है। भक्तों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कतारबद्ध होकर जलाभिषेक करने तथा पूजा अर्चना करने की सलाह दी जा रही है।

1500 बाइक, 200 बड़े वाहन पर श्रद्धालु पहुंचे दलमा शिवमंदिर

 महाशिवरात्रि के अवसर पर दलमा पहाड़ी की टॉप स्थित गुफा में स्थापित शिवलिंग में अब तक हजारों श्रद्धालुओं ने जल चढाकर पुण्य के भागी बने।  हजारों श्रद्धालु जल चढाने के लिए लंबी लाइन में लगे हुए हैं। पूरे दलमा की वादियां शिवभक्तों की भक्ति में डूबी हुई है। बोल बम के जयकारों से पूरा जंगल गुंजायमान है। मकुलाकोचा चेकनाका पर तैनात वनकर्मी अंकित ने बताया कि अब तक 1500 मोटरसाइिकल, 200 से अधिक ट्रक, 407 व आटो में सवार शिव भक्त दलमा के अंदर कर चुके हैं प्रवेश। जबकि दलमा जाने वाले शिवभक्ताें जाना लगातार जारी है। किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया गया है। दलमा के डीएफओ डा. अभिषेक कुमार खुद पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। वहीं रेंजर दिनेश चंद्रा, फारेस्ट गार्ड, इक्को विकास समिति के सदस्यों, ट्रेकर व फायर वाचर के साथ बुधवार से ही दलमा में कैंप किए हुए हैं।

फदलोगोड़ा के पास चेकनाका बनाया 

पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं का चेंकिंग के लिए फदलोगोड़ा के पास चेकनाका बनाया गया है। जहां से अब तक लगभग 10 हजार से अधिक  श्रद्धालुओं की भीड़ दलमा पहुंच गई है। सभी श्रद्धालुओं का जांच कर ही आगे जाने दिया जा रहा है ताकि कोई बिड़ी, सिगरेट या अन्य ज्वलनशील पदार्थ जंगल में न ले जा सकें। इसके अलावा रास्ते भर में ट्रैकर व वाचर को निगरानी के लिए रखा गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना यानि आगजनी न कर सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.