हर हाल में होगी मां दुर्गा की पूजा, सड़क पर ही क्यों न करनी पड़े
महुलिया पंचायत के कालीमाटी गांव में नव युवक संघ दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा किया जा रहा दुर्गा पूजा रोकने के मामले को ले बुधवार को दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली व सीओ राजीव कुमार गांव पहुंचे। दुर्गा पूजा रोकने को लेकर धातकीडीह गांव के दंपति द्वारा बुधवार को दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली अंचलाधिकारी राजीव कुमारअंचल निरीक्षक संतोष कुमार राजस्व उप निरीक्षक लिटा हेम्ब्रम कालीमाटी गांव पहुंचे।
संवाद सूत्र, गालूडीह : महुलिया पंचायत के कालीमाटी गांव में नव युवक संघ दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा किया जा रहा दुर्गा पूजा रोकने के मामले को ले बुधवार को दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली, व सीओ राजीव कुमार गांव पहुंचे। दुर्गा पूजा रोकने को लेकर धातकीडीह गांव के दंपति द्वारा बुधवार को दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली, अंचलाधिकारी राजीव कुमार,अंचल निरीक्षक संतोष कुमार, राजस्व उप निरीक्षक लिटा हेम्ब्रम कालीमाटी गांव पहुंचे। वही गालूडीह के युवक डोमन गोप ने दैनिक जागरण के अखबार के कटिग संलग्न कर अनुमंडल अधिकारी सत्यबीर रजक, सीओ राजीव कुमार को ट्वीट कर पूजा के दौरान अनहोनी घटना नही होने की आग्रह किया। अधिकारियों ने दुर्गा पूजा स्थल जाकर विवादित जमीन का निरीक्षण किया। पूजा कमेटी के अध्यक्ष मानस दास से मामले की बारीकी से जानकारी लिया। उच्च न्यायालय में चल रहे मामले का कागजात का अवलोकन किया, साथ ही कागजात का छायाप्रति साथ ले गए। कमेटी के सदस्यों ने अधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा कि पिछले पांच वर्ष से पूजा किया जा रहा, कभी रोक टोक नहीं किया गया, जमीन पर कब्जा भी उन लोगों का नही है। पूजा स्थल के पास सरकारी जलापूर्ति के लिए पंप हाउस निर्माण किया गया। पूजा में रोक-टोक क्यों? इस संबंध अधिकारियों ने कहा कि उक्त जमीन का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, गुरुवार को मामले में सुनवाई होना है। इसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। जल्द ही जमीन का मापी कराया जाएगा। वही पूजा कमेटी के सदस्यों ने कहा कि अगर स्थल पर पूजा करने में रोका जाएगा तो सड़क में पूजा किया जाएगा, मां दुर्गा की पूजा हर हाल में होगा। ज्ञात हो कि 28 सितंबर बुधवार को धातकीडीह गांव के दंपती ठाकुरा हांसदा एवं उसकी पत्नी पुती हांसदा द्वारा तीर-कमान लेकर पूजा रोकने को स्थल पहुंचने का समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।