गणेश पूजा मंडप को भूमिपूजन
जमशेदपुर : रक्षाबंधन के अवसर पर गुरुवार को जय धर्मो क्लब, बागबेड़ा के गणेश पूजा मंडप का भूमि
By Edited By: Published: Fri, 19 Aug 2016 02:48 AM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2016 02:48 AM (IST)
जमशेदपुर : रक्षाबंधन के अवसर पर गुरुवार को जय धर्मो क्लब, बागबेड़ा के गणेश पूजा मंडप का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन में यजमान के रूप मे झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष महाबीर मुर्मू शमिल हुए। पूजा मंडप का निर्माण जमशेदपुर के ही कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। पंडाल का ढांचा कल्पनिक मंदिर पर आधारित होगा, जिसकी लगत 75 हजार के करीब है। विद्युत सज्जा की भी खास व्यवस्था की गई है। भूमि पूजन में मुख्य रूप से क्लब के संरक्षक पिंटू तिर्की, बनारस दास, बबलू, अमरजीत सिंह, अशोक, कमलेश, विक्की मारंडी, राकेश, मोहन, लेवा, मुकेश शर्मा, मोहित आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें